सवाई माधोपुर: भाजपा शिक्षक प्रकोष्ठ के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ. मधु मुकुल चतुर्वेदी ने विधानसभा उप चुनाव हेतु दौसा एवं देवली-उनियारा विधानसभा क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में जनसंपर्क किया।
दौसा उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी जगमोहन मीणा के समर्थन में आयोजित चुनाव सभा में उप मुख्यमंत्री डॉ. प्रेम चंद बैरवा, पूर्व सांसद राज्यसभा राम कुमार वर्मा, महवा विधायक राजेंद्र मीणा, शाहपुरा भीलवाड़ा विधायक लाला राम, डॉ. मधु मुकुल चतुर्वेदी, वरिष्ठ भाजपा नेता ओम प्रकाश डंगोरिया आदि ने सभा को सम्बोधित करते हुए उपस्थित लोगों से भाजपा प्रत्याशी जगमोहन मीणा को भारी बहुमत से विजयी बनाने की अपील की।
सभा के पश्चात् डॉ. मधु मुकुल चतुर्वेदी ने दौसा के विभिन्न क्षेत्रों में जन संपर्क किया। इसी प्रकार देवली उनियारा विधानसभा क्षेत्र में खण्डार विधायक एवं भाजपा प्रदेश महामंत्री जितेंद्र गोठवाल के साथ जन संपर्क कर मतदाताओं से विधानसभा उप चुनाव में भाजपा प्रत्याशी राजेंद्र गुर्जर के पक्ष में अधिक से अधिक मतदान करने की अपील की।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
