Wednesday , 22 July 2026
Breaking News

रास्ता खोलो अभियान के दूसरे दिन खुलवाए 15 रास्ते

जयपुर: गांव और खेतों की ओर जाने वाली राह आसान करने के लिए जिला प्रशासन के रास्ता खोलो अभियान के दूसरे दिन भी जिला प्रशासन ने जिले में बरसों से बंद सिवायचक, कटानी एवं गैर मुमकिन सहित अन्य सभी प्रकार के 15 रास्ते खुलवाए है। जिससे 8 हजार से ज्यादा ग्रामीणों को लाभ होगा। जिला कलक्टर डॉ. जितेन्द्र कुमार सोनी के निर्देश पर राजस्व अधिकारियों ने शनिवार को सहमति एवं समझाइश से रास्ता खोलने की कार्यवाही को अंजाम दिया।

 

 

15 roads were opened on the second day of Rasta Kholo campaign in jaipur

 

अभियान के तहत फुलेरा, रामपुरा-डाबड़ी एवं माधोराजपुरा में 3-3, कालवाड़ एवं बस्सी में 2-2, जयपुर एवं किशनगढ़-रेनवाल तहसील में एक-एक रास्ता खुलवाया गया। ग्रामीणों ने बताया कि गांव और खेतों की ओर जाने वाली राह आसान करने के लिए जिला प्रशासन के इस अभियान से आमजन को राहत मिलेगी। जिला प्रशासन एवं पुलिस ने सहयोग कर दशकों से बंद सिवायचक, कटानी एवं गैर मुमकिन सहित अन्य सभी प्रकार के रास्तों को खुलवा गया। किश्नगढ़-रेनवाल के हरसोली गांव में करीब 50 साल पुराना 500 मीटर लंबा गैर मुमकिन रास्ता समझाइश से खुलवाया गया।

 

 

 

 

 

वहीं, जयपुर के विजयपुरा में 600 मीटर लंबा रास्ता खुलवाया, जिससे 2 हजार 500 से ज्यादा ग्रामीणों को राहत मिलेगी। रामपुरा डाबड़ी के जयरामपुरा गांव में करीब 3 किलोमीटर तो वहीं, मोहनबाड़ी गांव में करीब 2 किलोमीटर लंबा रास्ता खुलवा कर ग्रामीणों की राह आसान की गई। सालों से बंद रास्ते खुलने पर ग्रामीणों ने खुशी का इजहार किया साथ ही, जिला कलक्टर डॉ. जितेन्द्र कुमार सोनी एवं जिला प्रशासन के अधिकारियों का आभार जताया।

 

 

गौरतलब है कि जिला कलक्टर डॉ. जितेन्द्र कुमार सोनी के निर्देश पर शुक्रवार को जिले में रास्ता खोलो अभियान का आगाज हुआ। ग्रामीण क्षेत्रों में रास्तों की भूमि पर अतिक्रमण को लेकर जनसुनवाई के दौरान बड़ी संख्या में परिवाद प्राप्त होते हैं। रास्तों को लेकर न्यायालय में भी वाद दायर किए जाते रहते हैं।

 

 

 

 

About Vikalp Times Desk

Check Also

Mobile system mobile update money kota news 19 July 26 Vikalp Times

‘मोबाइल बंद न करें’… रातभर चलता रहा फ_र्जी System Update, सुबह खाते से उड़ गए ₹98 हजार

कोटा: Kota शहर में साइबर ठ_गों ने अब मोबाइल (Mobile) है_किंग के जरिए लोगों को …

Facebook suddenly goes down, millions of users worldwide affected vikalp times

Facebook अचानक हुआ डाउन, दुनियाभर के लाखों यूजर्स परेशान

नई दिल्ली: सोशल मीडिया (Social Media) प्लेटफॉर्म Facebook की सेवाएं रविवार को अचानक प्रभावित हो …

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

rawanjna dungar police sawai madhopur news 18 July 26 Vikalp Times

देशभर में लोगों को बनाया शिकार, सवाई माधोपुर से पकड़ा गया करोड़ों की ठ_गी का गैंग

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की रवांजना डूंगर थाना पुलिस (Police), डीएसटी टीम और साइबर …

Kapren bundi police news Rajasthan Vikap Times

श्मशान में जलती चिता के पास श_राब पार्टी का शक, ग्रामीणों ने दो को पकड़कर पीटा

बूंदी: Bundi जिले के कापरेन (Kapren) थाना क्षेत्र स्थित मुक्तिधाम में जलती चिता के पास …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !