Thursday , 23 April 2026
Breaking News

अमित शाह की सभी रैलियां रद्द, अचानक नागपुर से दिल्ली रवाना

नई दिल्ली: मणिपुर में हालात बेकाबू होते दिख रहे हैं। आज रविवार को मणिपुर की स्थिति को देखते हुए केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने महाराष्ट्र के विदर्भ की रैलियां रद्द कर दीं है। गृहमंत्री अमित शाह नागपुर से दिल्ली लौट आए है। वहीं, सीआरपीएफ के महानिदेशक अनीश दयाल को मणिपुर के लिए रवाना किया गया है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, यह कदम राज्य की सुरक्षा स्थिति और क्षेत्र में बढ़ती हिं*सा से संबंधित एक अल्टीमेटम के बाद उठाया है।

 

 

All rallies of Amit Shah canceled, suddenly left for Delhi from Nagpur

 

उधर, मणिपुर के जिरीबाम और फेरज़ॉल जिलों में इंटरनेट और मोबाइल डेटा आज निलंबित कर दिया गया है। बता दें कि मणिपुर में हालात फिर से बिगड़ते दिख रहे हैं। सीआरपीएफ कैंप पर उ*ग्रवादियों के ह*मले के बाद राज्य में संघर्ष तेज हो गया है, विशेषकर उन क्षेत्रों में जहां मैतेई और कुकी समूहों के बीच महत्वपूर्ण जातीय त*नाव है। मणिपुर में कानून व्यवस्था को लेकर केंद्र सरकार लगातार नजर बनाए हुए हैं।

 

 

बता दें कि जिरीबाम जिले की एक नदी से 6 लापता व्यक्तियों के श*वों के मिलने के कुछ घंटे बाद ही राज्य में हिं*सा भड़क गई प्रद*र्शनकारियों ने शनिवार को तीन मंत्रियों और छह विधायकों के घरों पर ह*मला बोल दिया। इसके बाद, राज्य सरकार ने पांच जिलों में क*र्फ्यू लगा दिया और कुछ हिस्सों में इंटरनेट सेवाएं निलंबित कर दीं हैं। अधिकारियों ने बताया कि राज्य के हालात बिगड़ते जा रहे हैं। दरअसल, सोमवार से लापता दो महिलाओं और एक बच्चे के श*व शनिवार को जिरीबाम के बारक नदी से बरामद किए गए थे। जबकि तीन अन्य श*व, जिनमें एक महिला और दो बच्चे शामिल थे वह शुक्रवार की रात को मिले थे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

ACB Action on bandikui sdm office employee Dausa News 20 April 26

SDM ऑफिस में एसीबी का ट्रैप,15 हजार की रि*श्वत लेते आदित्य शर्मा गिरफ्तार

बांदीकुई/दौसा: एसडीएम कार्यालय में सोमवार को भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) (ACB) ने बड़ी कार्रवाई करते …

Fire breaks out at Pachpadra refinery in Balotara Barmer Rajasthan

उद्घाटन से पहले पचपदरा रिफाइनरी में आग, पीएम मोदी के दौरे से पहले हड़कंप

बालोतरा/बाड़मेर: बालोतरा (Balotara) के पचपदरा रिफाइनरी (Pachpadra Refinery) में उद्घाटन से एक दिन पहले आग …

New 'king' of the jungle Cheetah KP-3 sets up camp in Shergarh Wildlife Sanctuary

जंगल में नया ‘राजा’? चीता KP-3 ने शेरगढ़ में जमाया डेरा, 2 खरगोशों का किया शि*कार

कोटा: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के कूनो नेशनल पार्क (Kuno National Park) से निकलकर बारां …

Bus falls into 200-feet deep gorge in pushkar ghati ajmer

अजमेर में मौ*त का मंजर, 200 फीट खाई में गिरी बस! 2 की मौ*त

अजमेर: अजमेर (Ajmer) जिले में रविवार को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया, जब यात्रियों …

Female teacher vande bharat express train dausa Accident 19 April 26

कुछ सेकंड की लापरवाही, जिंदगी खत्म! वंदे भारत की च*पेट में आई सरकारी टीचर

दौसा: दौसा (Dausa) जिले के बांदीकुई स्टेशन पर एक दर्दनाक हादसे में सरकारी महिला शिक्षक …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !