शहीद कैप्टन रिपुदमन सिंह राजकीय महाविद्यालय सवाई माधोपुर में गांधी उत्सव पखवाड़ा के अन्तर्गत महिला प्रकोष्ठ में “गांधीजी के अहिंसक आंदोलन में महिलाओं की भूमिका” विषय पर कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इस विषय के मुख्य वक्ता डाॅ. सोमेश कुमार सिंह ने स्वतंत्रता संग्राम में भाग लेने वाली ज्ञात-अज्ञात महिलाओं के अंहिसा आन्दोलन में सहयोग के बारे में जानकारी दी। उन्होंने गांधीजी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी रहने वाली मुख्य महिलाओं सुचेता कृपलानी, राजकुमारी अमृतकौर, अरूणा आसफ अली, कस्तूरबा गांधी, कमला नेहरू, सरोजनी नायडु के व्यक्तित्व व कृतित्व, पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर महिला प्रकोष्ठ की सदस्य डाॅ. ज्योत्सना शर्मा ने उन गुमनाम महिलाओं के योगदान को भी महत्वपूर्ण बताया जिनके पति व पुत्र स्वतंत्रता संग्राम में व्यस्त थे। इस अवसर पर प्राचार्य डाॅ. ओ.पी. शर्मा ने भी छात्राओं के बीच ओजस्वी विचार रखें। इस अवसर पर काॅलेज छात्राओं के अतिरिक्त महिला प्रकोष्ठ प्रभारी डाॅ. पांचाली शर्मा, डाॅ. कमल बाई मीना, डाॅ. उषा पिल्लई, डाॅ. समीर शर्मा, डाॅ. ओ.पी. शर्मा गणित भी उपस्थित थे। इस अवसर पर प्राचार्य ने प्रश्नोतरी प्रतियोगिता की विजेता टीम के सदस्यों को प्रमाण-पत्र भी वितरित किये।