Wednesday , 22 July 2026
Breaking News

यूपी उपचुनाव: अखिलेश यादव की शिकायत के बाद कुछ पुलिसकर्मी निलंबित

उत्तर प्रदेश: उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव के दौरान दिशानिर्देशों का उल्लंघन करने के लिए पुलिस अधिकारियों पर कार्रवाई हुई है। समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने एक वीडियो एक्स पर पोस्ट किया। इस वीडियो में कुछ लोग पुलिस अधिकारियों से कहते सुने जा सकते हैं कि वे बूथ से पहले रास्ते में चेकिंग नहीं कर सकते। इस वीडियो के साथ अखिलेश यादव ने दावा किया कि प्रशासन के द्वारा वोटिंग करने जा रहे लोगों की आईडी पुलिस चेक कर रही है।

Some policemen suspended after Akhilesh Yadav complaint

इसके साथ ही उन्होंने निर्वाचन आयोग से ये सुनिश्चित करने को कहा कि वोट करने जा रहे लोगों के लिए रास्ते बंद न किए जाएं, उनके वोटर आईडी जब्त न किए जाएं, असली आईडी को नकली बताकर जेल में डालने की ध*मकी न दी जाए, मतदान की गति न घटाई जाए, चुनावी गड़बड़ी की सभी वीडियो रिकॉर्डिंग का रियल टाइम संज्ञान लेकर तत्काल बेईमान अधिकारी हटाए जाएं।

अब अखिलेश यादव के इसी पोस्ट में कानपुर नगर पुलिस ने ये बताया है कि ट्वीट का संज्ञान लिया गया है और संबंधित उपनिरीक्षकगण को निलंबित कर दिया गया है। यूपी की कटेहरी, करहल, मीरापुर, गाज़ियाबाद, मझवां, सीसामऊ, खैर, फूलपुर और कुंदर्की विधानसभा सीटों पर उपचुनाव हो रहे हैं। इनके नतीजे 23 नवंबर को आएंगे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Mobile system mobile update money kota news 19 July 26 Vikalp Times

‘मोबाइल बंद न करें’… रातभर चलता रहा फ_र्जी System Update, सुबह खाते से उड़ गए ₹98 हजार

कोटा: Kota शहर में साइबर ठ_गों ने अब मोबाइल (Mobile) है_किंग के जरिए लोगों को …

Facebook suddenly goes down, millions of users worldwide affected vikalp times

Facebook अचानक हुआ डाउन, दुनियाभर के लाखों यूजर्स परेशान

नई दिल्ली: सोशल मीडिया (Social Media) प्लेटफॉर्म Facebook की सेवाएं रविवार को अचानक प्रभावित हो …

Education Minister Madan Dilawar VDO Transfer money sangod panchayta samiti kota Vikalp Times

‘मैं मंत्री का खास हूं…’ ट्रांसफर के नाम पर व_सूली का खुलासा!

कोटा: शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री (Minister of Education and Panchayati Raj) मदन दिलावर (Madan …

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

rawanjna dungar police sawai madhopur news 18 July 26 Vikalp Times

देशभर में लोगों को बनाया शिकार, सवाई माधोपुर से पकड़ा गया करोड़ों की ठ_गी का गैंग

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की रवांजना डूंगर थाना पुलिस (Police), डीएसटी टीम और साइबर …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !