Sunday , 7 June 2026
Breaking News

आयोग पीड़िताओं को राहत दिलाने के लिए तत्पर: रेहाना चिश्ती

सवाई माधोपुर: पीड़ित महिलाओं को उनके घर के नजदीक न्याय दिलाने एवं उनकी समस्याओं के निराकरण के उद्देश्य से राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष (राज्यमंत्री) रेहाना रियाज चिश्ती ने आज बुधवार को सर्किट हाउस सवाई माधोपुर में जनसुनवाई की।

 

राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष ने कहा कि राज्य की महिलाओं को अपनी समस्याओं एवं पीड़ाओं के निदान हेतु अनावश्यक आर्थिक परेशानी न हो उनका समय बचे इस उद्देश्य से आयोग ने स्वयं सवाई माधोपुर आकर उनकी समस्याओं को सुना एवं जिन समस्याओं का मौके पर निराकरण हो सकता था उनका निराकरण करने का प्रयास किया है।

 

 

Commission ready to provide relief to victims Rehana Chishti

 

 

उन्होंने बताया कि आयोग ने यहां 35 प्रकरणों की सुनवाई की है। जिसमें घरेलु हिं*सा, मार*पीट, बिजली के बिल, राशन कार्ड में नाम दर्ज करवाने, बच्चों से नहीं मिलने देने, पति द्वारा त्याग दिए जाने जैसे प्रकरण सामने आए है जिनका निराकरण करने के निर्देश संबंधित विभागीय अधिकारी को दिए है। उन्होंने कहा कि जिलों में जाकर आयोग का जनसुनवाई करने से अधिकतर प्रकरणों का तत्काल ही मौके पर निराकरण संबंधित विभागीय अधिकारियों के जनसुनवाई में उपस्थित होने के कारण हो जाता है।

 

 

 

उन्होंने कहा कि आयोग ने उनके कार्यकाल में अब तक करीब 10 हजार प्रकरणों की सुनवाई की है जिसमें करीब 8 हजार प्रकरणों का अब तक निस्तारण कर दिया गया है। उन्होंने पीड़ित महिलाओं से कहा है कि वे बिना किसी भय-संशय के निर्भीक होकर आयोग के सामने अपनी पीड़ा एवं समस्याओं को रखेंगी तो आयोग पीड़िताओं को राहत दिलाने के लिए तत्परता से कार्य कर उनके जीवन को सुखद एवं आनंदमय बनाने में आयोग उनका सहयोग करेगा।

 

 

 

उन्होंने प्रेस वार्ता को सम्बोधित करते हुए कहा कि मोबाइल एवं सोशल मीडिया का उपयोग पारिवारिक संबंध विच्छेद कराने में अति महत्वपूर्ण कारण वर्तमान में सामने आ रहा है। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया सकारात्मक वातावरण बनाने में अपनी भूमिका अदा करें न की पारिवारिक संबंधों को खराब करने में। वहीं उन्होंने मोबाइल फोन का उपयोग विवेकपूर्ण तरीके से करने की हिदायत भी सभी को दी है। उन्होंने बताया कि महिला आयोग सामाजिक समरसता एवं पारिवारिक संबंधों को प्रगाढ़ करने का कार्य करता है।

 

 

 

उन्होंने कहा कि आयोग किसी के साथ भी अन्याय नहीं होने देता है, कोई भी निर्णय एक तरफा नहीं लेता है पूरी जांच एवं पारदर्शिता तथा दूसरे पक्ष को समान रूप से सुनकर ही अपना निर्णय लेता है। इस दौरान राज्य महिला आयोग सदस्य सुमित्रा जैन, अंजना मेघवाल, रजिस्ट्रार सह-विशेषाधिकारी बृज माधुरी शर्मा, सदस्य सचिव राज्य महिला आयोग विरेन्द्र सिंह यादव, एसडीएम सवाई माधोपुर अनूप सिंह, उप निदेशक महिला अधिकारिता विभाग अमित गुप्ता, जिला रसद अधिकारी बनवारी लाल शर्मा सहित संबंधित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

Chishtiya community tied water pots for birds in sawai madhopur - vikalp times

गर्मी से तड़पते पक्षियों के लिए युवाओं ने उठाया बड़ा कदम

सवाई माधोपुर: (Sawai Madhopur) जिले में भीषण गर्मी (Extreme Heat) के बीच चिश्तिया समाज के …

The grand cricket event will be held in Behted Sawai Madhopur

बहतेड़ में सजेगा क्रिकेट का महाकुंभ, 2 जून से शुरू होगा KPL का आगाज

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) जिले के बहतेड़ (Behted) क्षेत्र में खेलदार प्रीमियर लीग …

Supreme Court said on NEET paper leak NTA did not learn from previous incidents

सुप्रीम कोर्ट की फटकार, बार-बार पेपर लीक क्यों नहीं रोक पा रही NTA?

नई दिल्ली: नीट पेपर लीक (NEET Paper Leak) मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !