Thursday , 23 April 2026
Breaking News

वायु प्रदूषण की वजह से सरकारी विभागों में वर्क फ्रॉम होम का आदेश

नई दिल्ली: दिल्ली में वायु प्रदूषण के गंभीर स्तर को देखते हुए दिल्ली सरकार ने सभी सरकारी विभागों में 50 फीसदी वर्क फ्रॉम होम लागू कर दिया है। दिल्ली सरकार के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने इस बारे में कहा कि दिल्ली सरकार राज्य में प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए कई कदम उठा रही है। इसी क्रम में दिल्ली सचिवालय में वर्क फ्रॉम होम को लेकर बैठक हुई है।

Work from home order in government departments due to air pollution in delhi

गोपाल राय के बयान के अनुसार बैठक में तय हुआ कि दिल्ली सरकार के तहत आने वाले आपातकाल विभागों को छोड़कर सभी विभागों में 50 फीसदी वर्क फ्रॉम होम लागू किया जाएगा। गोपाल राय ने कहा कि दिल्ली सरकार ने प्राइवेट सेक्टर की कंपनियों और ऑफिसों से भी अपने यहां 50 फीसदी वर्क फ्रॉम होम लागू करने का सुझाव दिया है। इसके साथ ही दिल्ली सरकार ने ऑफिस के समय में बदलाव और कर्मचारियों के ऑफिस आने-जाने की सुविधा के लिए शटल बस सेवा का इस्तेमाल करने का सुझाव भी दिया है।

सर्दियों के मौसम के दौरान अब दिल्ली की हवा में प्रदूषण का स्तर हर दिन बढ़ता जा रहा है। बुधवार को दिल्ली की हवा में प्रदूषण का स्तर गंभीर श्रेणी में दर्ज किया गया। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की वेबसाइट पर मौजूद आंकड़ों के अनुसार बुधवार को शाम चार बजे सबसे प्रदूषित हवा बवाना क्षेत्र में रही। बवाना में शाम को चार बजे एक्यूआई 459 दर्ज किया गया है। यह हवा में प्रदूषण की गंभीर श्रेणी मानी जाती है। बवाना के अलावा दिल्ली के कई और इलाकों में भी एक्यूआई 400 से 500 के बीच में ही दर्ज किया गया है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

ACB Action on bandikui sdm office employee Dausa News 20 April 26

SDM ऑफिस में एसीबी का ट्रैप,15 हजार की रि*श्वत लेते आदित्य शर्मा गिरफ्तार

बांदीकुई/दौसा: एसडीएम कार्यालय में सोमवार को भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) (ACB) ने बड़ी कार्रवाई करते …

Fire breaks out at Pachpadra refinery in Balotara Barmer Rajasthan

उद्घाटन से पहले पचपदरा रिफाइनरी में आग, पीएम मोदी के दौरे से पहले हड़कंप

बालोतरा/बाड़मेर: बालोतरा (Balotara) के पचपदरा रिफाइनरी (Pachpadra Refinery) में उद्घाटन से एक दिन पहले आग …

New 'king' of the jungle Cheetah KP-3 sets up camp in Shergarh Wildlife Sanctuary

जंगल में नया ‘राजा’? चीता KP-3 ने शेरगढ़ में जमाया डेरा, 2 खरगोशों का किया शि*कार

कोटा: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के कूनो नेशनल पार्क (Kuno National Park) से निकलकर बारां …

Bus falls into 200-feet deep gorge in pushkar ghati ajmer

अजमेर में मौ*त का मंजर, 200 फीट खाई में गिरी बस! 2 की मौ*त

अजमेर: अजमेर (Ajmer) जिले में रविवार को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया, जब यात्रियों …

Female teacher vande bharat express train dausa Accident 19 April 26

कुछ सेकंड की लापरवाही, जिंदगी खत्म! वंदे भारत की च*पेट में आई सरकारी टीचर

दौसा: दौसा (Dausa) जिले के बांदीकुई स्टेशन पर एक दर्दनाक हादसे में सरकारी महिला शिक्षक …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !