Wednesday , 22 July 2026
Breaking News

31 दिसंबर को आयोजित होगा प्रतिभा सम्मान समारोह

सवाई माधोपुर: मुस्लिम गद्दी एजुकेशनल एण्ड वेलफेयर सोसायटी सवाई माधोपुर की ओर से 31 दिसंबर 2024 प्रतिभा सम्मान समारोह आयजित किया जाएगा। मिली जानकारी के अनुसार यह प्रतिभा सम्मान समारोह गद्दी दिवस के मौके पर आयोजित किया जा रहा है। यह सम्मान समारोह गद्दी समाज हॉस्टल नई ट्रक यूनियन पर आयोजित होगा। इस समारोह में समाज की विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली प्रतिभाओं को सम्मानित किया जाएगा।

 

 

Talent felicitation ceremony will be held on 31st December In sawai madhopur

 

 

समारोह के दौरान निम्नलिखित वर्गों में सम्मानित किए जाएंगे:

  • कक्षा 10वीं और 12वीं:
    • लड़के: 75% और लड़कियाँ: 70%
  • बीए/बीएससी: 60% और एमए/एमएससी: 60%
  • नवचयनित सरकारी सेवक (2019 से 2024 तक)
  • नेशनल प्लेयर (2019 से 2024 तक)
  • आलिम और हाफिज (2019 से 2024 तक)
  • UPSC और RPSC के सिविल सर्विसेस में मेंस और इंटरव्यू देने वाले अभ्यर्थी (2019 से 2024 तक)
  • एमबीबीएस/पीजी पास आउट (2019 से 2024 तक)
  • NEET और IIT चयनित अभ्यर्थी (2019 से 2024 तक)

 

इस कार्यक्रम का उद्देश्य समाज की प्रतिभाओं को पहचानना और उनका हौसला अफजाई करना है। आयोजक संस्था ने सभी गद्दी समाज के लोगों से आग्रह किया है कि वे अधिक से अधिक संख्या में समारोह में शामिल होकर इन प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करें।

 

 

समारोह में मुस्लिम गद्दी एजुकेशनल एण्ड वेलफेयर सोसायटी के सदर मौलाना नौमान काशमी भी उपस्थित होंगे और समारोह में भाग लेने वाले सभी सम्मानित प्रतिभाओं को बधाई देंगे। यह कार्यक्रम न केवल समाज में शिक्षा और मेहनत के महत्व को बढ़ावा देगा, बल्कि आने वाली पीढ़ियों को भी प्रेरित करेगा कि वे अपनी मेहनत और प्रतिभा के बल पर समाज में अपना नाम रोशन करें।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Non-functional lift, long queues, and filth... Lok Adalat takes major action against the district hospital Sawai Madhopur Vikalp Times

लिफ्ट बंद, लंबी लाइनें और गंदगी… जिला अस्पताल पर लोक अदालत का बड़ा एक्शन!

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय स्थित राजकीय सामान्य चिकित्सालय (Government General Hospital Sawai Madhopur) …

Rajendra Singh Tomar appointed Legal Advisor of IFWJ, Sawai Madhopur Vikalp Times

आईएफडब्ल्यूजे सवाई माधोपुर के लीगल एडवाइजर बने राजेन्द्र सिंह तोमर

सवाई माधोपुर: इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (Indian Federation Of Working Journalists) की सवाई माधोपुर …

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

Car falls into deep pothole at bus stand Sawai Madhopur City Vikalp Times

सड़क के गड्ढे ने बनाया हादसे का मंजर, कार गिरते ही मची अफरा-तफरी

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय के पुराने शहर स्थित बस स्टैंड (Bus Stand Sawai …

rawanjna dungar police sawai madhopur news 18 July 26 Vikalp Times

देशभर में लोगों को बनाया शिकार, सवाई माधोपुर से पकड़ा गया करोड़ों की ठ_गी का गैंग

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की रवांजना डूंगर थाना पुलिस (Police), डीएसटी टीम और साइबर …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !