Wednesday , 22 July 2026
Breaking News

मजदूरों से भरा डंपर पलटा, 25 मजदूर घायल

कोटा: कोटा के रामगंजमंडी में मजदूरों से भरा डंपर पलटने से हा*दसा हो गया। इस हा*दसे में 25 से अधिक मजदूर घायल हो गए है। 10 मजदूरों को गंभीर चोटें आई है, जिन्हें झालावाड़ रेफर कर दिया है। जानकारी के अनुसार यह हा*दसा खान कुंभकोट से 2 किमी दूर पीपलिया रोड पर आज मंगलवार सुबह करीब 10 बजे हुआ है। डंपर में सवार मजदूरों ने बताया कि हर रोज की तरह खान कुंभकोट गांव में डंपर आया था। सभी मजदूर करीब 25 किलोमीटर दूर मोदी माइंस में काम करने के लिए जा रहे थे।

 

 

Dumper full of laborers overturns in ramganjmandi kota

 

 

ऐसे में करीब डंपर में 25 मजदूर बैठ गए। करीब 2 किलोमीटर दूर जाने के बाद ही डंपर पलट गया। ड्राइवर तेज स्पीड में गाड़ी चला रहा था। गाड़ी पलटने पर अफरा तफरी मच गई। किसी के पैर, हाथ और सिर में चोट आई तो कोई रोड पर गिर गया। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। जिन्होंने एंबुलेंस को सूचना दी। हा*दसे में सभी मजदूर घायल हो गए।

 

 

 

 

जिनको रामगंजमंडी हॉस्पिटल पहुंचाया गया।हॉस्पिटल में गम्भीर रूप से घायल छोटू, अमित, प्रह्लाद, धर्मराज सुरेश, पंकज, ओमप्रकाश, भेरूलाल, दिनेश और पवन के पैर, हाथ और हेड इंजरी होने पर झालावाड़ रेफर किया गया है। वहीं, बाकी मजदूरों के मामूली चोट आने पर उपचार के बाद हॉस्पिटल में भर्ती किया गया।

 

 

 

घायल मजदूरों ने आरोप लगाया कि डंपर का ड्राइवर अशोक बीमार था। उसने डंपर मालिक बालचंद कोला को बीमार होने की जानकारी देकर जाने से मना भी किया था। उसके बावजूद मालिक ने जबरदस्ती ड्राइवर को डंपर लेकर भेज दिया। घटना के बाद मौके पर क्रेन बुलाकर डंपर को सीधा करवाया गया।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Mobile system mobile update money kota news 19 July 26 Vikalp Times

‘मोबाइल बंद न करें’… रातभर चलता रहा फ_र्जी System Update, सुबह खाते से उड़ गए ₹98 हजार

कोटा: Kota शहर में साइबर ठ_गों ने अब मोबाइल (Mobile) है_किंग के जरिए लोगों को …

Facebook suddenly goes down, millions of users worldwide affected vikalp times

Facebook अचानक हुआ डाउन, दुनियाभर के लाखों यूजर्स परेशान

नई दिल्ली: सोशल मीडिया (Social Media) प्लेटफॉर्म Facebook की सेवाएं रविवार को अचानक प्रभावित हो …

Education Minister Madan Dilawar VDO Transfer money sangod panchayta samiti kota Vikalp Times

‘मैं मंत्री का खास हूं…’ ट्रांसफर के नाम पर व_सूली का खुलासा!

कोटा: शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री (Minister of Education and Panchayati Raj) मदन दिलावर (Madan …

24 घंटे में नाबालिग का रेस्क्यू, बहला-फुसलाकर ले जाने वाला आरोपी पुलिस के शिकंजे में

सवाई माधोपुर: महिला थाना पुलिस (Mahila Thana Police Sawai Madhopur) ने नाबालिग के अप_हरण के …

Does E20 petrol damage vehicles HPCL's shocking report revealed after 3,651 tests Vikalp Times

E20 पेट्रोल से गाड़ियां खराब होती हैं? 3,651 टेस्ट के बाद सामने आई HPCL की चौंकाने वाली रिपोर्ट

नई दिल्ली: देशभर में E20 (20 प्रतिशत एथेनॉल मिश्रित) पेट्रोल (Ethanol Petrol) को लेकर चल रही …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !