Wednesday , 22 July 2026
Breaking News

जिला प्रभारी मंत्री ने किया जिला विकास प्रदर्शनी का फीता काटकर शुभारंभ

सवाई माधोपुर: राज्य सरकार के एक वर्ष के कार्यकाल पूर्ण होने के उपलक्ष्य में इंदिरा मैदान में जिला प्रशासन एवं सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग द्वारा “एक वर्ष परिणाम उत्कर्ष” थीम पर लगाई गई विकास कार्यों की प्रदर्शनी का गुरूवार को जिला प्रभारी मंत्री गौतम कुमार दक ने फीता काटकर शुभारंभ किया। जिला प्रभारी मंत्री ने सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग द्वारा राज्य व सवाई माधोपुर जिले के विकास को प्रदर्शित करते छायाचित्रों के साथ-साथ जिला स्तर पर हुए कार्यक्रमों व विकास कार्यो की झलक भी प्रदर्शनी में देखने को मिली।

 

 

District in-charge minister inaugurated Sawai madhopur development exhibition by cutting the ribbon.

 

 

 

इस दौरान प्रभारी मंत्री ने पंच गौरव, फल-फूल प्रदर्शनी का भी फीता काटकर उद्घाटन कर अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने विद्युत विभाग द्वारा सौर ऊर्जा से विद्युत का उत्पादन तथा सार्वजनिक निर्माण विभाग द्वारा जिले में बनाये जा रहें मेडिकल कॉलेज आधारित मॉडल, पंचायत राज द्वारा आदर्श ग्राम पंचायत से संबंधी मॉडल, चिकित्सा विभाग द्वारा लगाए गए आयुष्मान आरोग्य मंदिर मॉडल, शिक्षा विभाग द्वारा पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मॉडल, आईसीडीएस द्वारा आंगनबाड़ी मॉडल सहित विभिन्न विभागों द्वारा लगाई गई स्टॉल्स पर विकास को प्रदर्शित करते मॉडल्स एवं छायाचित्रों के माध्यम से जिले में हुए विकास का अवलोकन कर एक वर्ष मेें किये गये विकास कार्यों की जानकारी अधिकारियों एवं कर्मचारियों से प्राप्त की।

 

 

 

उन्होंने अलग वर्ष प्रदर्शनी के और अधिक बेहतर एवं जनुपयोगी बनाने के निर्देश भी प्रदान किए। उन्होंने आमजन, विद्यार्थियों से 12 दिसंबर से 15 दिसंबर तक चलने वाली विकास प्रदर्शनी का अवलोकन कर लाभ उठाने की अपील की है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Facebook suddenly goes down, millions of users worldwide affected vikalp times

Facebook अचानक हुआ डाउन, दुनियाभर के लाखों यूजर्स परेशान

नई दिल्ली: सोशल मीडिया (Social Media) प्लेटफॉर्म Facebook की सेवाएं रविवार को अचानक प्रभावित हो …

Mantown Police Sawai Madhopur News 19 July 26 Vikalp Times

सवाई माधोपुर में साइबर ठ_गी का खुलासा, 4 से 5 गुना पैसे का झां_सा देने वाला शातिर ठ_ग गिरफ्तार

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के मानटाउन थाना पुलिस (Mantown Police Station) ने साइबर ठ_गी …

Non-functional lift, long queues, and filth... Lok Adalat takes major action against the district hospital Sawai Madhopur Vikalp Times

लिफ्ट बंद, लंबी लाइनें और गंदगी… जिला अस्पताल पर लोक अदालत का बड़ा एक्शन!

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय स्थित राजकीय सामान्य चिकित्सालय (Government General Hospital Sawai Madhopur) …

Rajendra Singh Tomar appointed Legal Advisor of IFWJ, Sawai Madhopur Vikalp Times

आईएफडब्ल्यूजे सवाई माधोपुर के लीगल एडवाइजर बने राजेन्द्र सिंह तोमर

सवाई माधोपुर: इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (Indian Federation Of Working Journalists) की सवाई माधोपुर …

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !