सवाई माधोपुर: जिला मुख्यालय पर ब्रहम्पुरी मौहल्ला शहर में प्रतिष्ठित राजमिस्त्री 87 वर्षीय चौथमल महावर पुत्र मूलचन्द का स्वर्गवास हो गया है। इनके कोई पुत्र नहीं है। इस पर पुत्रियों ने अपनी पिता की अर्थी को कंधा देकर अन्तिम विदाई दी। पूर्व सभापति विमलचन्द महावर ने बताया कि चौथमल महावर बहुत ही उच्च कोटि के मकान बनाने के मिस्त्री थे। इन्होंने कई प्रतिष्ठित लोगों के अच्छे-अच्छे मकान बनाये, इनकी पुराने मिस्त्रियों में गिनती की जाती थी।
इनकी छः पुत्रियां रूकमणी, सुमित्रा, कैकई (पूर्व पार्षद), पिंकी, सीमा व ममता हैं। सभी पुत्रियों ने इनकी अच्छी सेवा की। इनकी अन्तिम यात्रा बेण्ड बाजे द्वारा पुष्प वर्षा के साथ रवाना की गई। इनकी पुत्रियों द्वारा अर्थी को कन्धा दिया गया। चौथमल महावर की अन्तिम यात्रा में समाज के गणमान्य लोग राजेन्द्र ठेकेदार, रमेश मिस्त्री, टीकम पूर्व पार्षद, सीताराम, गिर्राज टेलर, रामदेव, चिरंजी लाल, हुकम, महेन्द्र, डालूराम व्याख्याता, वीरमदेव योग षिक्षक, रविन्द्र, गोलू, लिंकन, पुष्पेन्द्र, गोरधन सोफा मेकर आदि सहित अनेक लोग शामिल थे।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
