Wednesday , 22 April 2026
Breaking News

अरविंद केजरीवाल का एलान, दिल्ली के पुजारी और ग्रंथी को हर महीने देंगे इतने रुपए

नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को ‘पुजारी ग्रंथी सम्मान योजना’ की घोषणा की है। अरविंद केजरीवाल के अनुसार दिल्ली के मंदिरों और गुरुद्वारों में सेवा कर रहे पुजारी और ग्रंथी को इस योजना के तहत 18 हजार रुपये का मासिक भत्ता दिया जाएगा। बीजेपी ने कहा है कि अगर मौलवियों को दिल्ली सरकार अब तक पैसे दे रही थी तो पुजारियों की याद चुनाव के समय क्यों आई?

 

 

Arvind Kejriwal's announcement, will give Rs 18,000 every month to the priest and granthi of Delhi.

 

 

केजरीवाल ने क्या कहा:

इस घोषणा की जानकारी देते हुए केजरीवाल ने कहा कि हम मंदिर जाते हैं, पूजा करते हैं, लेकिन कभी भी हमने इनकी तरफ ध्यान नहीं दिया। आज इस योजना के जरिए उनका सम्मान करने के लिए हम ये घोषणा कर रहे हैं, कि हमारी सरकार बनने पर लगभग 18 हजार रुपये इन्हें सम्मान राशि दी जाएगी। मैं उम्मीद करता हूं कि भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस की सरकारें भी इससे सीख के अपने-अपने राज्यों के अंदर पुजारियों और ग्रंथियों के सम्मान के लिए ऐसी योजनाएं लागू करेंगी।

उन्होंने कहा  कि इस योजना का कल से रजिस्ट्रेशन चालू होगा। मैं कल कनॉट प्लेस के हनुमान मंदिर जाऊंगा और वहां के पुजारियों का रजिस्ट्रेशन करके आऊंगा। अरविंद केजरीवाल के एलान पर बीजेपी नेता प्रेम शुक्ला ने कहा कि इन्होंने अब तक क्यों नहीं दिया? मौलानाओं को तो ये 10 सालों से दे रहे हैं। पुजारियों की सुध चुनाव के समय क्यों आई?।

About Vikalp Times Desk

Check Also

ACB Action on bandikui sdm office employee Dausa News 20 April 26

SDM ऑफिस में एसीबी का ट्रैप,15 हजार की रि*श्वत लेते आदित्य शर्मा गिरफ्तार

बांदीकुई/दौसा: एसडीएम कार्यालय में सोमवार को भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) (ACB) ने बड़ी कार्रवाई करते …

Fire breaks out at Pachpadra refinery in Balotara Barmer Rajasthan

उद्घाटन से पहले पचपदरा रिफाइनरी में आग, पीएम मोदी के दौरे से पहले हड़कंप

बालोतरा/बाड़मेर: बालोतरा (Balotara) के पचपदरा रिफाइनरी (Pachpadra Refinery) में उद्घाटन से एक दिन पहले आग …

New 'king' of the jungle Cheetah KP-3 sets up camp in Shergarh Wildlife Sanctuary

जंगल में नया ‘राजा’? चीता KP-3 ने शेरगढ़ में जमाया डेरा, 2 खरगोशों का किया शि*कार

कोटा: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के कूनो नेशनल पार्क (Kuno National Park) से निकलकर बारां …

Bus falls into 200-feet deep gorge in pushkar ghati ajmer

अजमेर में मौ*त का मंजर, 200 फीट खाई में गिरी बस! 2 की मौ*त

अजमेर: अजमेर (Ajmer) जिले में रविवार को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया, जब यात्रियों …

Female teacher vande bharat express train dausa Accident 19 April 26

कुछ सेकंड की लापरवाही, जिंदगी खत्म! वंदे भारत की च*पेट में आई सरकारी टीचर

दौसा: दौसा (Dausa) जिले के बांदीकुई स्टेशन पर एक दर्दनाक हादसे में सरकारी महिला शिक्षक …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !