Thursday , 23 April 2026
Breaking News

फेसबुक और इंस्टाग्राम पर फैक्ट चेकर्स को लेकर मेटा ने किया बड़ा फैसला

नई दिल्ली: मेटा ने फेसबुक और इंस्टाग्राम पर इंडिपेंडेंट फैक्ट चेकर्स को हटाने का फैसला लिया है। इसकी जगह ‘एक्स’ की तरह कम्युनिटी नोट्स का विकल्प शुरू होगा, जहाँ किसी पोस्ट की सच्चाई के बारे में कमेंट करना यूजर की स्वेच्छा पर रहता है। मेटा कंपनी ने मंगलवार को एक ब्लॉग के साथ सीईओ मार्क जकरबर्ग का एक वीडियो पोस्ट किया है।

Meta took a big decision regarding fact checkers on Facebook and Instagram

मार्क जकरबर्ग ने कहा है कि थर्ड पार्टी मॉडरेटर्स भी “राजनीतिक झुकाव” वाले ही होते हैं। उन्होंने कहा है कि अब “अभिव्यक्ति की आजादी की अपनी जड़ों की ओर लौटने का वक्त आ गया है। मेटा के ग्लोबल हेड के पद पर सर निक क्लेग की जगह ले रहे जोएल कैपलन ने लिखा है कि स्वतंत्र मोडरेटर्स पर कंपनी ने सच्चे इरादे के साथ भरोसा किया था, लेकिन यह अक्सर यूजर्स पर सेंसर लगा देता था।

हालांकि हेट स्पीच के खिलाफ अभियान चलाने वालों में इस फैसले से असहमति दिख रही है। उनका मानना है कि यह बदलाव वास्तव में डोनाल्ड ट्रंप को खुश करने के इरादे से किया जा रहा है। नवंबर में अमेरिका के राष्ट्रपति चुने गए डोनाल्ड ट्रंप 20 जनवरी को शपथ लेंगे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

ACB Action on bandikui sdm office employee Dausa News 20 April 26

SDM ऑफिस में एसीबी का ट्रैप,15 हजार की रि*श्वत लेते आदित्य शर्मा गिरफ्तार

बांदीकुई/दौसा: एसडीएम कार्यालय में सोमवार को भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) (ACB) ने बड़ी कार्रवाई करते …

Fire breaks out at Pachpadra refinery in Balotara Barmer Rajasthan

उद्घाटन से पहले पचपदरा रिफाइनरी में आग, पीएम मोदी के दौरे से पहले हड़कंप

बालोतरा/बाड़मेर: बालोतरा (Balotara) के पचपदरा रिफाइनरी (Pachpadra Refinery) में उद्घाटन से एक दिन पहले आग …

New 'king' of the jungle Cheetah KP-3 sets up camp in Shergarh Wildlife Sanctuary

जंगल में नया ‘राजा’? चीता KP-3 ने शेरगढ़ में जमाया डेरा, 2 खरगोशों का किया शि*कार

कोटा: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के कूनो नेशनल पार्क (Kuno National Park) से निकलकर बारां …

Bus falls into 200-feet deep gorge in pushkar ghati ajmer

अजमेर में मौ*त का मंजर, 200 फीट खाई में गिरी बस! 2 की मौ*त

अजमेर: अजमेर (Ajmer) जिले में रविवार को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया, जब यात्रियों …

Female teacher vande bharat express train dausa Accident 19 April 26

कुछ सेकंड की लापरवाही, जिंदगी खत्म! वंदे भारत की च*पेट में आई सरकारी टीचर

दौसा: दौसा (Dausa) जिले के बांदीकुई स्टेशन पर एक दर्दनाक हादसे में सरकारी महिला शिक्षक …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !