नई दिल्ली: रॉकेट साइंटिस्ट वी. नारायणन भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन यानी इसरो के नए चेयरमैन होंगे। नारायणन को मंगलवार को अंतरिक्ष विभाग का सचिव नियुक्त किया गया है। नारायणन मौजूदा इसरो प्रमुख एस. सोमनाथ की जगह लेंगे। सोमनाथ का कार्यकाल अगले सप्ताह खत्म हो रहा है।
भारत सरकार ने एक आधिकारिक आदेश में कहा गया है कि कैबिनेट की नियुक्ति कमिटी ने लिक्विड प्रोपल्शन सिस्टम सेंटर, वालिमाला के डायरेक्टर को अंतरिक्ष विभाग और अंतरिक्ष आयोग के सचिव के तौर पर नियुक्त करने को मंजूरी दे दी है। उनका कार्यकाल दो साल के लिए होगा। अंतरिक्ष विभाग के सचिव ही इसरो के चैयरमैन होते हैं।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
