Thursday , 23 April 2026
Breaking News

महाकुंभ: होटल, धर्मशाला व गेस्ट हाउस की बुकिंग के नाम पर धो*खाधड़ी

जयपुर: आगामी दिनों में संगम नगरी प्रयागराज में होने जा रहे महाकुंभ में जा रहे श्रद्धालुओं को ठगने के लिए जा*लसाजों ने जा*ल बिछा दिया है। फ*र्जी लिंक एवं वेबसाइट के द्वारा होटल, धर्मशाला, गेस्ट हाउस की बुकिंग के नाम पर धो*खाधड़ी की जा सकती है। राजस्थान पुलिस की सायबर शाखा द्वारा इस संबंध में एडवाइजरी जारी की है कि ऐसी वेबसाइट एवं लिंक से सतर्क रहने की आवश्यकता है।
Rajasthan Police advisory issued for Mahakumbh prayagraj mela
प्रशासन द्वारा जारी किए गए कांटेक्ट नम्बरों एवं ऑफिशल वेबसाइट से ही बुकिंग कराएं। महानिदेशक पुलिस, सायबर क्रा*इम हेमंत प्रियदर्शी ने बताया कि आगामी दिनों में संगम नगरी प्रयागराज में महाकुंभ 2025 का शुभारंभ 13 जनवरी से होने जा रहा है। 45 दिन तक चलने वाले इस महाकुंभ मे करोड़ों श्रद्वालुओं के आने की सम्भावना है। पुलिस महानिदेशक प्रियदर्शी ने बताया कि महाकुंभ में आने वाले श्रद्वालुओं के ठहरने के लिए होटल, धर्मशाला एवं कुंभ क्षेत्र में बने होटल, धर्मशाला, गेस्ट हाउस व टेंट, कॉटेज की ऑनलाइन बुकिंग शुरू हो गयी है, इसके चलते ऑनलाइन बुकिंग को लेकर सायबर अप*राधी भी सक्रिय हो गये है।
सायबर ठ*गों द्वारा सस्ते दामों पर होटल, धर्मशाला, टेंट, कॉटेज की बुकिंग कराने के नाम पर महाकुंभ जाने वाले श्रद्वालुओं को फ*र्जी लिंक व वेबसाइट के जरिये ठ*गी का शिकार बनाकर लोगों से एडवांस के नाम पर धनराशि प्राप्त कर सायबर धो*खाधडी कर रहे है। प्रियदर्शी ने बताया कि आमजन की सुविधा के लिए उत्तर प्रदेश पुलिस प्रशासन द्वारा जारी लिंक में उल्लेखित होटल, धर्मशाला, कॉटेज, एवं गेस्ट हाउस से ही एडवास बुकिंग करावें।
प्रशासन द्वारा जारी सूची में इनके नाम, पता एवं कॉन्टैक्ट नंबर दिये गये है जो ऑफिशियल वेबसाइट https://kumbh.gov.in/en/Wheretostaylist पर भी मौजूद है। उन्होंने बताया कि यदि कोई व्यक्ति सायबर क्रा*इम का शिकार हो जाता है तो नेशनल हेल्पलाइन नंबर 1930 या सायबर क्रा*इम की अधिकृत वेबसाइट www.cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज करवा सकते है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

ACB Action on bandikui sdm office employee Dausa News 20 April 26

SDM ऑफिस में एसीबी का ट्रैप,15 हजार की रि*श्वत लेते आदित्य शर्मा गिरफ्तार

बांदीकुई/दौसा: एसडीएम कार्यालय में सोमवार को भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) (ACB) ने बड़ी कार्रवाई करते …

Fire breaks out at Pachpadra refinery in Balotara Barmer Rajasthan

उद्घाटन से पहले पचपदरा रिफाइनरी में आग, पीएम मोदी के दौरे से पहले हड़कंप

बालोतरा/बाड़मेर: बालोतरा (Balotara) के पचपदरा रिफाइनरी (Pachpadra Refinery) में उद्घाटन से एक दिन पहले आग …

New 'king' of the jungle Cheetah KP-3 sets up camp in Shergarh Wildlife Sanctuary

जंगल में नया ‘राजा’? चीता KP-3 ने शेरगढ़ में जमाया डेरा, 2 खरगोशों का किया शि*कार

कोटा: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के कूनो नेशनल पार्क (Kuno National Park) से निकलकर बारां …

Bus falls into 200-feet deep gorge in pushkar ghati ajmer

अजमेर में मौ*त का मंजर, 200 फीट खाई में गिरी बस! 2 की मौ*त

अजमेर: अजमेर (Ajmer) जिले में रविवार को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया, जब यात्रियों …

Female teacher vande bharat express train dausa Accident 19 April 26

कुछ सेकंड की लापरवाही, जिंदगी खत्म! वंदे भारत की च*पेट में आई सरकारी टीचर

दौसा: दौसा (Dausa) जिले के बांदीकुई स्टेशन पर एक दर्दनाक हादसे में सरकारी महिला शिक्षक …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !