अमेरिका: अमेरिका के लॉस एंजेलिस के जंगलों में लगी आग को रिहायशी इलाकों में फैलने से रोकने के लिए फायर फाइटर्स अपनी पूरी ताकत लगा रहे हैं। हवाई दल भी पैलिसेड्स की आग को रोकने के लिए आसमान से पानी की बौछार डाल रहे हैं। पैलिसेड्स की आग एक हजार एकड़ क्षेत्र में फैल चुकी है और अब ब्रेंटवुड की ओर बढ़ रही है।
दूसरी तरफ पानी की कमी आने के कारण लोगों के बीच बढ़ते गुस्से को देखते हुए अधिकारी बचाव की मुद्रा में आ गए हैं। अब तक आग से जुड़ी घटनाओं में कम से कम 11 लोगों की मौ*त की पुष्टि हो चुकी है। ऐसी आशंका है कि रात में हवाएं तेज हो सकती हैं, जिसकी वजह से आग और भड़क सकती है।
नेशनल वेदर सर्विस ने चेतावनी दी है कि जिन तेज सेंटा एना हवाओं की वजह से आग भड़की थी, ये हवाएं शनिवार और रविवार को फिर तेज हो सकती हैं। कैलिफोर्निया के सात पड़ोसी राज्य और संघीय सरकार ने आग से निपटने के लिए मदद भेजी है। साथ ही पड़ोसी देश कनाडा और मेक्सिको ने भी मदद की है।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
