Wednesday , 22 July 2026
Breaking News

राहुल गांधी पर एक लाइन बोली, जवाब बीजेपी से आ रहा है : केजरीवाल

नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने एक रैली को संबोधित करते हुए बीजेपी और अरविंद केजरीवाल को एक जैसा बताया है। इसके बाद से ही सियासी सरगर्मी अभी भी जोरों पर है। इस मामले में बीजेपी ने भी प्रतिक्रिया दी है, जिसके बाद अरविंद केजरीवाल ने ये कहा है कि कांग्रेस और बीजेपी के बीच सालों से पर्दे के पीछे जुगलबंदी रही है। राहुल गांधी की टिप्पणी पर पहले अरविंद केजरीवाल ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट में लिखा है कि राहुल गांधी दिल्ली आए।

One line on Rahul Gandhi, reply is coming from BJP Arvind Kejriwal

उन्होंने मुझे बहुत गा*लियाँ दीं पर मैं उनके बयानों पर कोई टिप्पणी नहीं करूँगा। उनकी लड़ाई कांग्रेस बचाने की है, मेरी लड़ाई देश बचाने की है। केजरीवाल के इस बयान पर बीजेपी के नेता अमित मालवीय ने कहा कि देश की चिंता बाद में करना, अभी नई दिल्ली की सीट बचा लो।अब अमित मालवीय के बयान पर अरविंद केजरीवाल ने कहा कि क्या बात है… मैंने राहुल गांधी पर एक ही लाइन बोली और जवाब बीजेपी वालों से आ रहा है। बीजेपी को देखिए कितनी तकलीफ हो रही है।

शायद दिल्ली का ये चुनाव कांग्रेस और बीजेपी के बीच सालों से पर्दे के पीछे चल रही जुगलबंदी पर से पर्दा हटा देगा। दरअसल कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने सोमवार को कहा था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ ही केजरीवाल भी झूठे वादे करने की रणनीति पर अमल करते हैं। ‘इंडिया’ गठबंधन में शामिल कांग्रेस और आम आदमी पार्टी दिल्ली विधानसभा चुनाव अकेले लड़ रही हैं। दोनों दलों ने लोकसभा चुनाव दिल्ली में साथ मिलकर लड़ा था।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

rawanjna dungar police sawai madhopur news 18 July 26 Vikalp Times

देशभर में लोगों को बनाया शिकार, सवाई माधोपुर से पकड़ा गया करोड़ों की ठ_गी का गैंग

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की रवांजना डूंगर थाना पुलिस (Police), डीएसटी टीम और साइबर …

Kapren bundi police news Rajasthan Vikap Times

श्मशान में जलती चिता के पास श_राब पार्टी का शक, ग्रामीणों ने दो को पकड़कर पीटा

बूंदी: Bundi जिले के कापरेन (Kapren) थाना क्षेत्र स्थित मुक्तिधाम में जलती चिता के पास …

Head Constable Dayaram's son triumphs in NEET-UG Sawai Madhopur Vikalp Times

सवाई माधोपुर का बेटा चमका, हेड कॉन्स्टेबल दयाराम के बेटे ने NEET-UG में मारी बाजी

सवाई माधोपुर: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा घोषित NEET-UG 2026 के परिणाम में सवाई माधोपुर …

Jamaat-e-Islami Hind extends support to Sonam Wangchuk makes major appeal to the government for students Vikalp Times

सोनम वांगचुक के अनशन को मिला जमात का समर्थन, छात्रों के लिए सरकार से की बड़ी अपील

नई दिल्ली: दिल्ली (दिल्ली) के जंतर-मंतर (Jantar Mantar) पर NEET परीक्षा में कथित अनियमितताओं के …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !