Wednesday , 22 July 2026
Breaking News

खो खो वर्ल्ड कप 2025: पुरुषों की टीम ने भी रचा इतिहास

नई दिल्ली: दिल्ली के इंदिरा गांधी स्टेडियम में रविवार को खेले गए खो खो विश्व कप 2025 के फाइनल मुकाबले में महिलाओं बाद भारतीय पुरुष टीम भी फाइनल मुकाबला जीतकर इतिहास रचा है। फाइनल मुकाबले में भारतीय पुरुष टीम ने नेपाल को 54-36 से हराकर जीत दर्ज की है। महिला टीम या पुरुष टीम की बात करें तो, दोनों ही टीम पूरे टूर्नामेंट में एक भी मैच नहीं हारी हैं।

 

 

Kho Kho World Cup 2025 Mens team also created history

 

 

इससे पहले भारतीय महिला टीम ने नेपाल को 78-40 से हराकर पहला खो-खो विश्व कप जीता है। वहीं खो खो विश्व कप 2025 में जीत के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय महिला और पुरुष दोनों ही टीमों को बधाई दी है। एक्स पर एक पोस्ट में उन्होंने लिखा है कि भारतीय खो-खो के लिए आज का दिन बहुत अच्छा है। खो खो विश्व कप खिताब जीतने पर भारतीय पुरुष खो खो टीम पर अविश्वसनीय रूप से गर्व है। उनका धैर्य और समर्पण सराहनीय है। यह जीत युवाओं के बीच खो खो को और अधिक लोकप्रिय बनाने में योगदान देगी।

 

 

 

 

इसी तरह पीएम मोदी ने महिला टीम को बधाई देते हुए एक्स पर लिखा है कि पहली बार खो खो विश्व कप जीतने पर भारतीय महिला टीम को बधाई। उन्होंने आगे लिखा है कि इस जीत ने भारत के सबसे पुराने पारंपरिक खेलों में से एक को और अधिक सुर्खियों में ला दिया है, जिससे पूरे देश में अनगिनत युवा एथलीटों को प्रेरणा मिली है। मेरी कामना है कि यह उपलब्धि आने वाले समय में और अधिक युवाओं के लिए इस खेल को अपनाने की प्रेरणा दे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

rawanjna dungar police sawai madhopur news 18 July 26 Vikalp Times

देशभर में लोगों को बनाया शिकार, सवाई माधोपुर से पकड़ा गया करोड़ों की ठ_गी का गैंग

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की रवांजना डूंगर थाना पुलिस (Police), डीएसटी टीम और साइबर …

Kapren bundi police news Rajasthan Vikap Times

श्मशान में जलती चिता के पास श_राब पार्टी का शक, ग्रामीणों ने दो को पकड़कर पीटा

बूंदी: Bundi जिले के कापरेन (Kapren) थाना क्षेत्र स्थित मुक्तिधाम में जलती चिता के पास …

Head Constable Dayaram's son triumphs in NEET-UG Sawai Madhopur Vikalp Times

सवाई माधोपुर का बेटा चमका, हेड कॉन्स्टेबल दयाराम के बेटे ने NEET-UG में मारी बाजी

सवाई माधोपुर: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा घोषित NEET-UG 2026 के परिणाम में सवाई माधोपुर …

Jamaat-e-Islami Hind extends support to Sonam Wangchuk makes major appeal to the government for students Vikalp Times

सोनम वांगचुक के अनशन को मिला जमात का समर्थन, छात्रों के लिए सरकार से की बड़ी अपील

नई दिल्ली: दिल्ली (दिल्ली) के जंतर-मंतर (Jantar Mantar) पर NEET परीक्षा में कथित अनियमितताओं के …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !