सवाई माधोपुर: राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय शेरपुर सवाई माधोपुर में सोमवार, 3 फरवरी 2025 को भारतीय मानक ब्यूरो के तत्वावधान में मानक क्लब की तृतीय गतिविधि मानक पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें मैटर अध्यापक मोहम्मद अजहरुद्दीन खान ने मानक क्लब के सदस्यों को मानक क्लब के कार्यक्षेत्र, मानक चिन्ह के बारे में जानकारी दी।
प्रधानाचार्य लुकमान अहमद ने छात्राओं को भारतीय मानकों की आवश्यकता एवं महत्व के साथ-साथ उनके उपभोग करने की सलाह देते हुए इस अभियान को सशक्त बनाने हेतु प्रेरित किया। प्रतियोगिता के बाद प्रतिभागियों को अल्पाहार करवाया गया और पुरस्कार वितरण किया गया। जिसमें कक्षा 9वीं की छात्रा कोमल सैनी ने प्रथम स्थान, कक्षा 10वीं की छात्रा सुगना ने द्वितीय स्थान, कक्षा 9वीं की छात्रा सोनम ने तृतीय स्थान और कक्षा 8वीं की छात्रा आलिया ने चतुर्थ स्थान प्राप्त किया।
मैटर टीचर मोहम्मद अजहरुद्दीन खान ने विद्यार्थियों को वस्तुओं के निर्धारित मानकों तथा वस्तुओं की गुणवत्ता निर्धारण और मानक युक्त वस्तुओं के उपयोग करने व कराने के लिए प्रेरित किया। निर्णायक मंडल में सत्यनारायण सोनी और भरतलाल सैनी ने सहयोग किया। इस मौके पर रिसोर्स पर्सन बीआईएस पवन कुमार शर्मा भी उपस्थित रहे।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
