Wednesday , 22 July 2026
Breaking News

अ*वैध प्रवासी भारतीयों को वापस भेजने पर विपक्षी दलों ने किया वि*रोध प्रद*र्शन

नई दिल्ली: अमेरिका में बिना वैध दस्तावेज के रह रहे भारतीय प्रवासियों को वापस भेजे जाने के मुद्दे पर विपक्षी दलों के सांसदों ने संसद भवन परिसर में वि*रोध प्रद*र्शन किया है। कांग्रेस ने सोशल मीडिया एक्स पर बताया कि अमेरिका से भारतीय नागरिकों को जिस अमानवीय तरीके से भारत भेजा गया है, उनके हाथों में हथकड़ी और पैरों में जंजीर थी। ये बेहद ही शर्मनाक है। ये विश्व पटल पर भारत और भारतीयों का अपमान है।

Opposition parties action on sending back immigrants from america

आज इंडिया गठबंधन के नेताओं ने इस गंभीर मुद्दे पर नरेंद्र मोदी और उनकी सरकार की खामोशी के खिलाफ वि*रोध प्रद*र्शन किया है। इस मुद्दे पर विपक्ष की तरफ से लोकसभा कांग्रेस सदस्यों ने काम रोको प्रस्ताव का नोटिस दिया, जबकि राज्य सभा भी विपक्ष की तरफ से नियिम 267 के तहत चर्चा की मांग की गई। आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने भी इस मुद्दे पर चर्चा की मांग की है।उनका कहना है कि अमेरिका का सैनिक विमान भारत की धरती पर कैसे उतरा?

हथकड़ी बाँधकर हमारे नागरिकों को क्यों लाया गया? भारत को पूरी दुनिया में अपमानित क्यों किया गया?। अमेरिकी सेना का एक विमान कथित तौर पर अमेरिका में बिना दस्तावेजों के रह रहे भारतीयों को लेकर अमृतसर के श्री गुरु रामदास अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरा था। डोनाल्ड ट्रंप के दूसरी बार सत्ता संभालने के बाद से ये अमेरिका में रह रहे भारतीयों का पहला निर्वासन है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

rawanjna dungar police sawai madhopur news 18 July 26 Vikalp Times

देशभर में लोगों को बनाया शिकार, सवाई माधोपुर से पकड़ा गया करोड़ों की ठ_गी का गैंग

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की रवांजना डूंगर थाना पुलिस (Police), डीएसटी टीम और साइबर …

Kapren bundi police news Rajasthan Vikap Times

श्मशान में जलती चिता के पास श_राब पार्टी का शक, ग्रामीणों ने दो को पकड़कर पीटा

बूंदी: Bundi जिले के कापरेन (Kapren) थाना क्षेत्र स्थित मुक्तिधाम में जलती चिता के पास …

Head Constable Dayaram's son triumphs in NEET-UG Sawai Madhopur Vikalp Times

सवाई माधोपुर का बेटा चमका, हेड कॉन्स्टेबल दयाराम के बेटे ने NEET-UG में मारी बाजी

सवाई माधोपुर: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा घोषित NEET-UG 2026 के परिणाम में सवाई माधोपुर …

Jamaat-e-Islami Hind extends support to Sonam Wangchuk makes major appeal to the government for students Vikalp Times

सोनम वांगचुक के अनशन को मिला जमात का समर्थन, छात्रों के लिए सरकार से की बड़ी अपील

नई दिल्ली: दिल्ली (दिल्ली) के जंतर-मंतर (Jantar Mantar) पर NEET परीक्षा में कथित अनियमितताओं के …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !