Sunday , 8 March 2026
Breaking News

तिरुपति लड्डू प्रसाद मामलाः एसआईटी ने 4 लोगों को दबोचा

आंध्र प्रदेश: तिरुपति मंदिर में प्रसाद के तौर पर मिलने वाले लड्डुओं में मिलावटी घी इस्तेमाल किए जाने से जुड़े मामले में एक विशेष जांच टीम ने चार मुख्य अभियुक्तों को गिर*फ्तार कर लिया है। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद सीबीआई की देखरेख में एसआईटी का गठन किया गया था। मिली जानकार के अनुसार एसआईटी ने विपिन जैन (45) और पोमिल जैन (47) को गिर*फ्तार किया है। ये दोनों उत्तराखंड स्थित रुड़की में भोलेबाबा ऑर्गेनिक डेयरी के निदेशक हैं।

Tirupati Mandir Laddu prasad news update 10 Feb 25

इनके अलावा, तिरुपति जिले में वैष्णवी डेयरी स्पेशलिटिज लिमिटेड के सीईओ अपूर्व विनयकांत चावड़ा (47), और तमिलनाडू स्थित डिंडीगुल में एआर डेयरी के मैनेजिंग डायरेक्टर राजू राजशेखरन (69) को भी गिर*फ्तार किया गया है। रिमांड रिपोर्ट में कहा गया है कि विपिन जैन और पोमिल जैन वैष्णवी डेयरी के निदेशक थे, जिस समय घी? में मिलावट की जा रही थी। सभी चारों आरोपियों को रविवार दोपहर में गिर*फ्तार किया गया है, और अलिपिरी (तिरुपति) में एसआईटी ऑफिस लाया गया।

रिपोर्ट तैयार होने के बाद चारों आरोपियों को भारी सुरक्षा के बीच मेडिकल कराने के लिए रुइया हॉस्पिटल ले जाया गया। इसके बाद, इस केस के जांच अधिकारी एडिशनल एसपी वेंकट राव चारों आरोपियों को एडिशनल ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट प्रवीण कुमार के घर लेकर गए। ज्यूडिशियल ऑफिसर ने चारों आरोपियों को रि*मांड पर भेजने का आदेश दिया है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Iran America sky eye ballistic missile radar in Qatar 04 March 26

ईरान ने फोड़ी अमेरिका की ‘आसमानी आंख’, कतर में उड़ाया बैलिस्टिक मिसाइल रडार 

ईरान: कतर के रक्षा मंत्रालय ने कहा है कि देश को ईरान की ओर से …

Adulteration in the festive season, so many kilos of cheese recovered in Jaipur

त्योहारी सीजन में मिलावट का खेल, जयपुर में इतने किलो पनीर पकड़ा

जयपुर: जयपुर के जवाहर नगर इलाके में टीला नंबर-1 के पास एक डेयरी पर मिलावटी …

Indian stock market falls sharply amid rising tensions in the Middle East

मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव के बीच भारतीय शेयर बाजार में आई भारी गिरावट

नई दिल्ली: मध्य पूर्व (Middle East) में बढ़ते तनाव और तेल की कीमतों (Crude Oil …

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Sonia Gandhi sharply criticized the Modi government's silence on Khamenei incident

खामेनेई की मौ*त पर मोदी सरकार की चुप्पी पर सोनिया गांधी का तीखा तंज

नई दिल्ली: कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) ने मंगलवार को अमेरिका …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !