Wednesday , 22 July 2026
Breaking News

बढ़ती चोरियों को लेकर पुलिस का बड़ा एक्शन, 10 लोगों को दबोचा

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर जिले की चौथ का बरवाड़ा थाना पुलिस ने चौथ का बरवाड़ा कस्बे में लगातार हो रही चोरियों के मध्यनजर रखते हुए बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने कस्बे के अलग-अलग स्थानों से 10 सं*दिग्ध लोगों को गिर*फ्तार किया है। चौथ का बरवाड़ा थानाधिकारी सुमन कुमार ने बताया कि सवाई माधोपुर जिला पुलिस अधीक्षक ममता गुप्ता के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सवाई माधोपुर रामकुंवार कस्वा व सीओ ग्रामीण लाभूराम विश्नोई के सुपरविजन में चौथ का बरवाड़ा पुलिस के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई है।

 

 

Chauth Ka Barwara Police Sawai Madhopur News 11 Feb 2025

 

 

उन्होंने बताया कि चौथ का बरवाडा में लगातार हो रही चोरीयों को मध्य नजर रखते हुए चोरीयों की रोकथाम एवं चोरीयों का खुलासा करने हेतु थाने पर पुलिस टीमे बनायी गई और त्रि-स्तरीय गस्त व्यवस्था की गई। जिसमें पैदल गस्त, सिग्मा गस्त एवं पुलिस मोबाइल गस्त को लगाया गया। कस्बे में आने जाने वाले रास्तों, रेल्वे स्टेशन, बस स्टेण्ड आदि स्थानों पर सादा कपड़ों में पुलिस के जवान तैनात किये गए। रात्रि में चौथ का बरवाडा में आने वाले प्रत्यके सं*दिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ की गई। इस प्रकार सोमवार को गश्त के दौरान थाना और गैर ईलाका थाना, बाहर जिलों एवं राज्यों से चौथ का बरवाडा में आने वाले सं*दिग्ध व्यक्तियों के खिलाफ कार्यवाही करते हुए 10 सं*दिग्ध व्यक्तियों को बीएनएसएस में गिर*फ्तार किया गया।

 

 

 

 

इन लोगों को किया गिर*फ्तार:

1. सुजीत सिंह पुत्र गुड्डू सिंह निवासी छामन रामपुर घरेवा मानपुर, सीतापुर (यूपी)

2. देवपाल पुत्र सत्यनाराण गुर्जर निवासी रजवाना चौथ का बरवाड़ा

3. सुखराम पुत्र रामावतार गुर्जर निवासी रजवाना चौथ का बरवाड़ा

4. फोरू मीणा पुत्र रामराय मीना निवासी झालरा उनियारा टोंक

5. तामील मो. पुत्र सगीर निवासी भेडोला

6. सादिक पुत्र इस्लाम निवासी भेडोला

7. सफी मो. पुत्र फकरूद्धीन निवासी भेडोला

8. जुगल किशोर पुत्र बजरंगलाल मीना निवासी केशोपुरा ईटावा कोटा

9. दिनेश पुत्र गंजानन्द निवासी छीपा बड़ोद जिला बारां

10. सलमान खान पुत्र अब्दुल हकीम निवासी छोडियाबास झापदा जिला दौसा

 

 

 

ये रहे पुलिस टीम में शामील:

इस कार्रवाई के दौरान पुलिस टीम में चौथ का बरवाड़ा सुनील कुमार, एएसआई तेजसिंह, कांस्टेबल विनोद, जितेश, विष्णु, हेमराज, भैरू सिंह, श्यामवीर, आशाराम, धारा सिंह, बबलु और राजेश शामील रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Non-functional lift, long queues, and filth... Lok Adalat takes major action against the district hospital Sawai Madhopur Vikalp Times

लिफ्ट बंद, लंबी लाइनें और गंदगी… जिला अस्पताल पर लोक अदालत का बड़ा एक्शन!

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय स्थित राजकीय सामान्य चिकित्सालय (Government General Hospital Sawai Madhopur) …

Rajendra Singh Tomar appointed Legal Advisor of IFWJ, Sawai Madhopur Vikalp Times

आईएफडब्ल्यूजे सवाई माधोपुर के लीगल एडवाइजर बने राजेन्द्र सिंह तोमर

सवाई माधोपुर: इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (Indian Federation Of Working Journalists) की सवाई माधोपुर …

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

Car falls into deep pothole at bus stand Sawai Madhopur City Vikalp Times

सड़क के गड्ढे ने बनाया हादसे का मंजर, कार गिरते ही मची अफरा-तफरी

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय के पुराने शहर स्थित बस स्टैंड (Bus Stand Sawai …

rawanjna dungar police sawai madhopur news 18 July 26 Vikalp Times

देशभर में लोगों को बनाया शिकार, सवाई माधोपुर से पकड़ा गया करोड़ों की ठ_गी का गैंग

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की रवांजना डूंगर थाना पुलिस (Police), डीएसटी टीम और साइबर …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !