Sunday , 7 June 2026
Breaking News

बनने के एक साल के भीतर ही ढहा तीस्ता नदी पर बना बेली ब्रिज

सिक्किम: सिक्किम में तीस्ता नदी पर बना संगकलांग बेली ब्रिज बनने के एक साल के भीतर ही ढह गया है। 60 मीटर लंबे इस ब्रिज के ढहने से स्थानीय लोगों के लिए भारी परेशानी पैदा हो गई है। इस पुल के टूटने से लाचेन और लाचुंग के बीच का संपर्क टूट गया है। जिसके कारण वहां पहुंचे कई पर्यटक भी फंस गए हैं। हालांकि वहां फंसे पर्यटकों को दूसरे रास्ते से निकाल कर राजधानी गंगटोक लाने का प्रयास किया जा रहा है। इस ब्रिज को आम लोगों के लिए इसी साल एक जनवरी को खोला गया था।

Bailey bridge built on Teesta river collapsed within a year of its construction

सिक्किम सरकार की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि मंगलवार शाम को उस ब्रिज के ढहने की वजह से मंगन और अपर जंगू इलाके में भारी ट्रैफिक जाम की स्थिति है। बयान के अनुसार सामान से लदे एक ट्रक के ब्रिज पार करने के तुरंत बाद ही यह ढह गया। हालांकि इसमें किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। ब्रिज ढहने से पहले ही वह ट्रक किनारे तक पहुंच गया था।

बीते साल जून में उत्तर सिक्किम में लगातार भारी बारिश के कारण तीस्ता नदी पर बना पुराना ब्रिज बीते साल जून में टूट गया था। उसके बाद सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) की मदद से यु*द्धस्तर पर इस बेली ब्रिज का निर्माण किया गया था। सरकार ने अगली सूचना तक सभी वाहन चालकों से सकलांग रूट से नहीं गुजरने को कहा है। अब मंगन और जंगू से चुंगथांग जाने के लिए एक वैकल्पिक रास्ते का इस्तेमाल करना पड़ेगा जो काफी लंबा और घुमावदार है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

JEE Advanced 2026 exam result declared Vikalp Times

कोटा ने फिर लहराया परचम, JEE Advanced में शुभम देशभर में प्रथम

पढ़ाई के साथ खेल भी, जानिए कैसे शुभम और कबीर बने देश के टॉपर कोटा: …

Mansi Sharma shines at the national level, now a college topper and architect Jaipur Vikalp Times

राष्ट्रीय स्तर पर चमकी मानसी शर्मा, अब बनीं कॉलेज टॉपर और आर्किटेक्ट

सवाई माधोपुर/जयपुर: जयपुर (Jaipur) की होनहार छात्रा मानसी शर्मा ने आयोजन स्कूल ऑफ आर्किटेक्चर (Aayojan …

ACB action on traffic officer in baran 31 May 26 Vikalp Times

ट्रैफिक इंचार्ज की खुली पोल! 7 हजार लेते ही पहुंच गई ACB

बारां: (Baran) में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने रविवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए यातायात …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !