Sunday , 8 March 2026
Breaking News

प्रथम प्रधानमंत्री पंडित नेहरू को किया नमन

देश के प्रथम प्रधानमंत्री और स्वाधीनता सेनानी पंडित जवाहर लाल नेहरू की 130 वीं जयन्ती जिलेभर में उत्साह और उल्लास से बाल दिवस के रूप में मनायी गयी। स्कूली विद्यार्थियों ने रैली निकाल कर चाचा नेहरू को याद किया, विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लेकर उनके सपनों का भारत बनाने का संकल्प लिया। जिला स्तर पर फोटो प्रदर्शनी, बाल मेला, रैली, संगोष्ठी सहित अन्य कई कार्यक्रम हुए। जिनमें बच्चों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। सूचना एवं जन संपर्क विभाग की ओर से नेहरू के जीवन एवं राजस्थान से जुडाव पर लगाई गई प्रदर्शनी आकर्षण का मुख्य केन्द्र रही। फोटो प्रदर्शनी का जिला कलक्टर डाॅ. एस.पी. सिंह ने जिला मुख्यालय स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय(72 सीढी) में फीता काटकर शुभारम्भ किया। इस प्रदर्शनी का जिला कलक्टर डाॅ. सिंह, एडीएम कैलाष चन्द सहित अन्य अधिकारियों तथा हजारों विद्यालयी बालक बालिकाओं ने अवलोकन किया।

Collector Paid tribute first prime minister of india

इसके बाद जिला कलक्टर ने विद्यार्थियों को प्रार्थना सभा में नेहरू जी के जीवन, उनके आदर्शों, स्वाधीनता आन्दोलन में उनके योगदान और आजादी के बाद राष्ट्र को वैज्ञानिक दृष्टिकोण, लोकतान्त्रिक मूल्यों से परिपूर्ण संस्थाओं के विकास, आर्थिक विकास, धर्मनिरपेक्षता को मजबूत करने में उनके योगदान के बारे में बताया। उन्होंने बताया कि आधुनिक भारत के निर्माण में नेहरू के योगदान से प्रेरणा लेकर बच्चों को देश और समाज की उन्नति में अपना योगदान देना चाहिये। जिला कलक्टर ने चाचा नेहरू के प्रिय बच्चों को प्रदर्शनी भी दिखाई तथा स्नेहपूर्वक उनके साथ फोटो खिंचवाई, उनका उत्साहवर्धन किया। स्कूली बच्चों ने बताया कि यह प्रदर्शनी देखकर उन्हें बडा अच्छा लगा। 11वीं कक्षा के विद्यार्थी विजय कुमार ने बताया कि सम्पन्नता का जीवन त्याग कर देश की आजादी के लिये 3259 दिन जेल में बिताये। ऐसे महान राष्ट्र भक्त के जीवन से मुझे प्रेरणा मिली है। 12वीं कक्षा में पढ रहे रामकेश ने बताया कि आईआईटी, आईआईएम, एम्स, भाखडा नांगल बांध जैसी संस्थाओं की स्थापना कर नेहरू जी ने भारत को दुनिया में ताकत और सम्मान दिलाया। बडी संख्या में स्टाफ और बच्चों ने नेहरू जी के पोर्ट्रेट के पास खडे होकर सेल्फी ली।

जिला कलक्टर ने जिला स्तरीय कार्यक्रम के तहत नेहरू के आदर्श एवं संदेश दिखाती तख्तियां लेकर निकाली गई रैली को राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सवाई माधोपुर 72 सीढी परिसर से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर मुख्य शिक्षा अधिकारी रामकेश मीणा, समग्र शिक्षा के सहायक निदेशक रमेश मीणा, जिला शिक्षा अधिकारी (माध्यमिक) रामखिलाडी बैरवा, 72 सीढी विद्यालय के संस्था प्रधान नीरज भास्कर, खण्डार ब्लाॅक मुख्य शिक्षा अधिकारी मिथलेश शर्मा व अन्य अधिकारी एवं अभिभावक भी उपस्थित रहे। इसके बाद विद्यार्थियों ने शांति के संदेश के प्रतीक सफेद रंग के गुब्बारे छोडे और वृक्षारोपण किया।
जिला स्तरीय कार्यक्रम के तहत राबउमावि शहर में बाल मेले का आयोजन हुआ। बाल मेले में बच्चों ने माॅडल प्रदर्शन किया तथा विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लिया।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Petrol will change from April 1st Will it affect your vehicle or will you benefit Learn the full truth about E20

1 अप्रैल से बदलेगा पेट्रोल! आपकी गाड़ी पर पड़ेगा असर या मिलेगा फायदा? जानिए E20 का पूरा सच

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से पूरे देश में 20% एथेनॉल मिश्रित E20 …

Railways has a special gift for Holi Holi special trains will run

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! होली पर रेलवे की खास सौगात, चलेगी होली स्पेशल ट्रेन

कोटा: होली (Holi) के त्यौहार को देखते हुए रेलवे प्रशासन (Indian Railways) द्वारा यात्रियों के …

Those with more than two children can now contest panchayat and municipal elections in Rajasthan

राजस्थान में बड़ा राजनीतिक बदलाव! दो से ज्यादा बच्चों वाले अब पंचायत-निकाय चुनाव लड़ सकेंगे

जयपुर: 25 फरवरी 2026 राजस्थान की भजनलाल शर्मा सरकार ने आज दोपहर कैबिनेट बैठक में …

5 OTT aaps closed by government of india

अ*श्लील कंटेंट पर कड़ा प्रहार, 5 OTT ऐप्स बै*न, इस्तेमाल किया तो फंस सकते हैं आप!

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर एक बार फिर कड़ा रुख अपनाते …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !