Wednesday , 22 July 2026
Breaking News

जिला कलक्टर ने रात्रि चौपाल में सुनी आमजन की समस्याएं

सवाई माधोपुर: प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की मंशानुरूप आमजन की समस्याओं की सुनवाई कर त्वरित समाधान व निराकरण की दृष्टि से जिला कलक्टर शुभम चौधरी की अध्यक्षता में एवं पुलिस अधीक्षक ममता गुप्ता की उपस्थिति में गुरूवार को पंचायत समिति सवाई माधोपुर की ग्राम पंचायत हिम्मतपुरा में रात्रि चौपाल का आयोजन हुआ। जिला कलक्टर ने रात्रि चौपाल में ग्रामीणों को एग्रीस्टैक योजना अंतर्गत फॉर्मर रजिस्ट्री शिविर में शत-प्रतिशत रजिस्ट्रेशन करवाने, प्रधानमंत्री आवास योजना, राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना सहित सरकार की अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए सरकार द्वारा संचालित जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे जागरूक रहकर सरकारी योजनाओं का अधिकाधिक लाभ उठाने की अपील की।

 

 

 

Collector Shubham Chaudhary listened to the problems of people in Ratri Chaupal Sawai madhopur

 

उन्होंने आमजन की समस्याओं के निराकरण हेतु विभागीय अधिकारियों को संवेदनशीलता के साथ कार्य करते हुए सड़क, बिजली, पेयजल संबंधी आवश्यक मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश प्रदान किए है। इस दौरान उन्होंने उपस्थित ग्रामीणों को राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना के अन्तर्गत आवेदन करने की प्रक्रिया की सम्पूर्ण जानकारी प्रदान की। इस साथ ही उन्होंने उपस्थित ग्रामीणों से उनके घरों से निकलने वाले कचरे का उचित निस्तारण करने के साथ-साथ पेयजल की व्यर्थ न बहाने एवं स्वच्छ भारत मिशन में भागीदारी निभाने की अपील की।

 

 

 

 

रात्रि चौपाल में परिवादी कंचनी देवी ने जिला कलक्टर को पेंशन नहीं मिलने के बारे में अवगत कराया, जिस पर जिला कलक्टर के निर्देशानुसार विकास अधिकारी जगदीश प्रसाद मीणा ने तुरंत आवेदन तैयार करते हुए सत्यापन उपरांत मौके पर ही पेंशन जारी कर पेंशन पीपीओ वितरित करवाया। इस दौरान चार पेंशनों की स्वीकृतियां मौके पर ही जारी की गई। वहीं आम रास्तों पर अतिक्रमण की शिकायत को गम्भीरता से लेते हुए तहसीलदार को मौका मुआयना कर त्वरित कार्यवाही करने के निर्देश प्रदान किए।

 

 

 

 

इस दौरान जिला कलक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने उपस्थित सभी बच्चों से संवाद कर बेहतर करियर निर्माण हेतु मार्गदर्शन प्रदान किया। साथ ही भविष्य में सफलता हासिल करने के लिए लक्ष्य निर्धारित कर कठिन परिश्रम करने की बात कहीं। उन्होंने सभी बच्चों से सवाल जवाब कर चॉकलेट वितरित की।

 

 

रात्रि चौपाल में मुख्य कार्यकारी अधिकारी गौरव बुडानिया, अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी शेलेन्द्र सिंह , विकास अधिकारी जगदीश प्रसाद मीणा, सीएमएचओ डॉ. अनिल जैमिनी, तहसीलदार सवाई माधोपुर नीरू सिंह, अधीक्षण अभियंता विद्युत विभाग बीएल मीणा, अधीक्षण अभियंता जलदाय विभाग भगवान सहाय सहित जिला एवं ब्लाक स्तरीय अधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीण रहे उपस्थित।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Non-functional lift, long queues, and filth... Lok Adalat takes major action against the district hospital Sawai Madhopur Vikalp Times

लिफ्ट बंद, लंबी लाइनें और गंदगी… जिला अस्पताल पर लोक अदालत का बड़ा एक्शन!

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय स्थित राजकीय सामान्य चिकित्सालय (Government General Hospital Sawai Madhopur) …

Rajendra Singh Tomar appointed Legal Advisor of IFWJ, Sawai Madhopur Vikalp Times

आईएफडब्ल्यूजे सवाई माधोपुर के लीगल एडवाइजर बने राजेन्द्र सिंह तोमर

सवाई माधोपुर: इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (Indian Federation Of Working Journalists) की सवाई माधोपुर …

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

Car falls into deep pothole at bus stand Sawai Madhopur City Vikalp Times

सड़क के गड्ढे ने बनाया हादसे का मंजर, कार गिरते ही मची अफरा-तफरी

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय के पुराने शहर स्थित बस स्टैंड (Bus Stand Sawai …

rawanjna dungar police sawai madhopur news 18 July 26 Vikalp Times

देशभर में लोगों को बनाया शिकार, सवाई माधोपुर से पकड़ा गया करोड़ों की ठ_गी का गैंग

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की रवांजना डूंगर थाना पुलिस (Police), डीएसटी टीम और साइबर …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !