Friday , 6 June 2025
Breaking News

उत्तराखंडः चमोली में हिमस्खलन, 41 मजदूर फंसे

उत्तराखंड: उत्तराखंड के चमोली स्थित माणा में हिमस्खलन आने के कारण वहां सड़क निर्माण में जुटे 57 मजदूर फंस गए। हालांकि, 16 मजदूरों को बचा लिया गया है। उनको अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। अब भी 41 मजदूर फंसे हुए हैं। यह हादसा शुक्रवार दोपहर बद्रीनाथ धाम के आगे माणा में ग्लेशियर टूटने से हुआ है। इससे पहले चमोली के जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने मीडिया को बताया था कि माणा गांव और माणा पास के बीच बॉर्डर रोड्स ऑर्गनाइजेशन के पास एवलांच (हिमस्खलन) की सूचना मिली है।

Landslide in Chamoli, Uttarakhand

उन्होंने कहा कि यहां सेना की आवाजाही के लिए सड़क मार्ग से बर्फ हटाने वाले 57 मजदूरों के घटना स्थल के समीप होने की जानकारी मिली है। अभी तक घटना में किसी प्रकार की मानवीय क्षति की जानकारी नहीं मिली है। सेना के साथ ही आईटीबीपी, एनडीआरफ, एसडीआरफ की रेस्क्यू टीम को मौके के लिए रवाना कर दिया गया है। डीएम तिवारी ने कहा कि वहां बारिश और बर्फबारी हो रही है। इसलिए, हम हेलीकॉप्टर सर्विस का इस्तेमाल नहीं कर पा रहे हैं। उन्होंने कहा कि मूवमेंट कठिन है। वहां कोई सैटेलाइट फोन या अन्य उपकरण उपलब्ध न होने के कारण हमारा उन लोगों से संपर्क नहीं हो पा रहा है।

अभी तक हमारे पास किसी कैज़ुअल्टी की सूचना नहीं है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा है कि उत्तराखंड के चमोली में ग्लेशियर फटने के संदर्भ में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, DG ITBP और DG NDRF से बात की है। हा*दसे में फँसे लोगों को सुरक्षित निकालना हमारी प्राथमिकता है। स्थानीय प्रशासन बचाव कार्यों में पूरी तत्परता से लगा हुआ है। NDRF की दो टीमें भी जल्द ही घटना स्थल पर पहुँच रही हैं।

About Vikalp Times Desk

Check Also

RCB Stadium Bangalore News Update 05 June 2025

बेंगलुरु में मची भगद*ड़ से 11 लोगों की मौ*त

बेंगलुरु: बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर बुधवार को हुई भग*दड़ में कम से कम …

The central government told when the census will be conducted

कब से होगी जनगणना, केंद्र सरकार ने बताया

नई दिल्ली: भारत सरकार ने जनगणना के लिए तारीखों का एलान कर दिया है। जनगणना …

How much money did the champion RCB and the losing Punjab Kings team get

चैंपियन आरसीबी और हारने वाली पंजाब किंग्स टीम को कितने रुपए मिले?

नई दिल्ली: आईपीएल 2025 का फाइनल जीतकर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 18 साल का सूखा …

Monsoon session of Parliament announced

संसद के मानसून सत्र का किया एलान, इस दिन से होगा शुरू

नई दिल्ली: संसद के मानसून सत्र का एलान हो गया है। सत्र की शुरुआत 21 …

More than 1500 villages submerged due to floods in Assam

असम में बाढ़ से 1500 से ज्यादा गांव डूबे, जान-माल का भारी नुकसान

असम: असम में लगातार बारिश के बाद आई बाढ़ से हालात बिगड़ते जा रहे हैं। …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !