Sunday , 8 March 2026
Breaking News

चनक्या देह बनास नदी में गिरे युवक को तलाशने के प्रयास जारी

सवाई माधोपुर: चनक्या देह (बनास नदी) में गिरे युवक को बाहर निकालने के लिए जिला बचाव एवं राहत दल की सिविल डिफेंस के जवान एवं एसडीआरएफ की टीम का संयुक्त ऑपरेशन चलाकर बचाव एवं सर्च अभियान निरंतर जारी है। मिली जानकारी के अनुसार 28 फरवरी शुक्रवार शाम को ग्राम पंचायत लोरवाड़ा के दोबड़ा खुर्द गांव में ठंडीराम पुत्र रामफूल मीना उम्र लगभग 40 वर्ष के जोलंदा पंचायत के मोतीपुरा गांव के चनक्या देह (बनास नदी) में डूबने की सूचना प्राप्त हुई थी।

 

Efforts continue to find the young man who fell in Chanakya Deh Banas river Sawai Madhopur

 

 

देर रात सूचना मिलने पर रेस्क्यू टीम ने मौके पर पहुंचकर सर्च अभियान प्रारंभ कर दिया। सूर्याेदय के साथ ही प्राथमिक तौर पर रेस्क्यू के लिए जिला बचाव एवं राहत दल की सिविल डिफेंस टीम द्वारा सर्च अभियान शुरू कर युवक को रेस्क्यू करने का प्रयास युद्ध स्तर पर प्रारंभ किया गया। साथ ही एसडीआरएफ मुख्यालय जयपुर को सूचित कर रेस्क्यू टीमें बुलाई गई। जिनके द्वारा मौका-ए-वारदात पर सर्च ऑपरेशन निरंतर जारी है।

 

 

 

 

आपदा प्रबंधन सहायता एवं नागरिक सुरक्षा विभाग मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा ने मौके पर पहुंच कर एसडीआरएफ एवं जिला स्तरीय बचाव एवं राहत दल को सर्च अभियान में तेजी लाने के निर्देश दिए है। मौके पर उपस्थित जिला कलक्टर शुभम चौधरी, पुलिस अधीक्षक ममता गुप्ता, उपखण्ड अधिकारी अनुप सिंह, नायब तहसीलदार विनोद शर्मा बचाव एवं राहत दल को निरंतर निर्देशन कर रहे हैं। साथ ही अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रामकुमार कस्वा के नेतृत्व में पुलिस जाप्ता तैनात किया गया।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Petrol will change from April 1st Will it affect your vehicle or will you benefit Learn the full truth about E20

1 अप्रैल से बदलेगा पेट्रोल! आपकी गाड़ी पर पड़ेगा असर या मिलेगा फायदा? जानिए E20 का पूरा सच

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से पूरे देश में 20% एथेनॉल मिश्रित E20 …

Railways has a special gift for Holi Holi special trains will run

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! होली पर रेलवे की खास सौगात, चलेगी होली स्पेशल ट्रेन

कोटा: होली (Holi) के त्यौहार को देखते हुए रेलवे प्रशासन (Indian Railways) द्वारा यात्रियों के …

Those with more than two children can now contest panchayat and municipal elections in Rajasthan

राजस्थान में बड़ा राजनीतिक बदलाव! दो से ज्यादा बच्चों वाले अब पंचायत-निकाय चुनाव लड़ सकेंगे

जयपुर: 25 फरवरी 2026 राजस्थान की भजनलाल शर्मा सरकार ने आज दोपहर कैबिनेट बैठक में …

5 OTT aaps closed by government of india

अ*श्लील कंटेंट पर कड़ा प्रहार, 5 OTT ऐप्स बै*न, इस्तेमाल किया तो फंस सकते हैं आप!

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर एक बार फिर कड़ा रुख अपनाते …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !