Tuesday , 10 March 2026
Breaking News

ऑस्कर अवॉर्ड: जानिए कौन सी फिल्म रही है सर्वश्रेष्ठ, किसे मिला पुरस्कार

अमेरिका: अमेरिका के लॉस एंजिलस में ऑस्कर अवॉर्ड समारोह समाप्त हो चुका है। इस साल के अवॉर्ड में से*क्स वर्कर की कहानी पर आधारित अनोरा फिल्म की धूम रही है, जिसे पांच कैटेगरी के अवार्ड मिले हैं। इनमें बेस्ट पिक्चर, बेस्ट डॉयरेक्टर और बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड शामिल है। इस साल के ऑस्कर पुरस्कार समारोह में एंड्रिअन ब्रॉडी को द ब्रुटलिस्ट में एक्टिंग के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का अवॉर्ड मिला है। सर्वश्रेष्ठ सिनेमाटोग्राफी के लिए ‘द ब्रूटलिस्ट’ को ऑस्कर अवॉर्ड मिला है।

Oscars Award 2025 Know which film was the best, who got the award

यह पुरस्कार ब्रिटेन के लॉल क्राउली को मिला है। ऑस्कर समारोह में ज़ोई सल्दाना को बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस का पुरस्कार मिला है। ज़ोई सल्दाना का यह पहला ऑस्कर अवॉर्ड है। उन्हें एमिलिया पेरेज़ में बेहतरीन एक्टिंग के लिए यह पुरस्कार मिला है। ऑस्कर अवॉर्ड पाने के बाद ज़ोई सल्दाना की आँखों में आंसू भर आए और वो रोती नजर आई। वहीं ब्राजील की फिल्म ‘आई एम स्टिल हेयर’ को सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय फ़ीचर का अवॉर्ड मिला है।

यह फिल्म ब्राजील के एक राजनीतिज्ञ रूबेन्स पइवा की वास्तविक गुमशुदगी पर आधारित है। इस फिल्म को पुरस्कार मिलने की घोषणा के वक़्त तालियों की बड़ी गूंज सुनाई दी। इस समारोह में ड्यून: पार्ट टू को दो ऑस्कर अवॉर्ड मिले हैं। इसे पहले बेस्ट साउंड की कैटेगरी में और फिर बेस्ट विजुअल इफ़ेक्ट्स अवॉर्ड के लिए ऑस्कर मिला है। ड्यून: पार्ट टू फ़िल्म फ़्रैंक हरबर्ट के उपन्यास ड्यून पर आधारित है।  इस फ़िल्म को पहले भी काफ़ी प्रशंसा मिल चुकी है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

UPSC Civil Services 2025 result declared, Anuj Agnihotri from Kota tops

UPSC सिविल सर्विसेज 2025 का रिजल्ट जारी, कोटा के अनुज अग्निहोत्री ने किया टॉप

नई दिल्ली: UPSC (Union Public Service Commission) ने सिविल सर्विस परीक्षा 2025 का फाइनल रिजल्ट …

Indian Air Force's Sukhoi fighter jet Su-30 MKI crashes in assam

भारतीय वायुसेना का सुखोई लड़ाकू विमान क्रैश

असम:असम के कार्बी आंगलोंग जिले में गुरुवार देर रात भारतीय वायुसेना का एक सुखोई विमान …

Governors of these states including Bihar and Bengal have been changed, see the complete list

अचानक बदले गए कई राज्यों के राज्यपाल, देखिए पूरी लिस्ट

नई दिल्ली: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने गुरुवार रात को कुछ राज्यों के राज्यपालों की नियुक्तियों …

A newborn baby was found alive near a farm in Doravali village of Karauli.

खेत के पास मिला नवजात शिशु, फेसबुक लाइव के बाद क्षेत्र में सनसनी

करौली: राजस्थान के करौली जिले में टोडाभीम थाना क्षेत्र के डोरावली गांव के खेतों में …

Why does Nitish Kumar want to go to the Rajya Sabha He himself explained the reason.

आखिर क्यों राज्यसभा जाना चाहते हैं नीतीश कुमार? खुद बताई वजह

बिहार: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) ने सोशल मीडिया (Social Media) प्लेटफॉर्म X …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !