Wednesday , 22 July 2026
Breaking News

आजादी के 70 वर्ष बाद भी रोड़ से वंचित है कुटका गांव

जिले के बौंली पंचायत समिति के मित्रपुरा उप तहसील का समीपवर्ती कुटका गांव आजादी के 70 वर्ष बाद भी उबड़ खाबड़ रास्तों से आज भी आजाद नहीं हुआ है। जो लोकतंत्र में जिम्मेदार राजनेताओं एवं प्रशासनिक अधिकारियों के लिए बड़े शर्म की बात है।
गांव की करीब 3000 की आबादी इसी मुख्य रास्ते से एवं जुड़ने वाले दर्जनों गांव की जनता इसी उबड़ खाबड़ रास्ते का उपयोग करते हैं। वे सभी जिम्मेदार पदों पर रहते हुए ऐसी विकट समस्या की उपेक्षा करने वाले जिम्मेदार लोगों से सवाल करते हैं कि हमारा क्या कसूर था कि हमें आज भी ऐसी विकट समस्या का सामना करना पड़ रहा है।

Kutka village deprived road 70 years independence
कई बार ग्रामीणों ने सामाजिक संगठनों एवं अपने स्तर पर एसडीएम, जिला कलेक्टर उप मुख्यमंत्री सहित विधायक सांसदों को भी अवगत कराया लेकिन आज भी समस्या जस की तस है। ग्रामीणों का कहना है कि हमारे आजीविका का मुख्य स्त्रोत खेती होने के कारण उसके लिए हमें रोज समीपवर्ती उप तहसील मुख्यालय मित्रपुरा कस्बे में जाना पड़ता है जिसके लिए इसी रास्ते से निकलना पड़ता है। कुटका से कुशलपुरा के बीच करीब 5 किलोमीटर रोड़ नहीं होने से गर्मी बरसात में बहुत ज्यादा समस्याओं का सामना करना पड़ता है। वही खराब रास्ते एव रोड़ के अभाव में बच्चियों को शिक्षा से वंचित रहना पड़ रहा है। इसी रास्ते कुटका गांव में एक बड़ा नाला होने से बरसात के दिनों में बच्चों की पढ़ाई पूरी तरह से चौपट हो जाती है। बरसात के दिनों में किसी की मौत हो जाने पर कई बार व्यक्ति को शमशान घाट तक नहीं पहुंचाया जा सकता है जिसके लिए घंटों इंतजार करना पड़ता है जो कि बड़े दुर्भाग्य की बात है। रास्ते खराब होने के कारण दुपहिया वाहनों से लोगों के फिसल कर गिर जाने से कई लोग दुर्घटनाओं का शिकार हो चुके हैं।
ग्रामीणों ने बताया कि समय रहते यदि रोड़ नहीं बनवाया गया तो मजबूर होकर बड़े स्तर पर आंदोलन करना पड़ेगा जिसकी जिम्मेदारी प्रशासनिक अधिकारी एवं जनप्रतिनिधियों की होगी।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Non-functional lift, long queues, and filth... Lok Adalat takes major action against the district hospital Sawai Madhopur Vikalp Times

लिफ्ट बंद, लंबी लाइनें और गंदगी… जिला अस्पताल पर लोक अदालत का बड़ा एक्शन!

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय स्थित राजकीय सामान्य चिकित्सालय (Government General Hospital Sawai Madhopur) …

Rajendra Singh Tomar appointed Legal Advisor of IFWJ, Sawai Madhopur Vikalp Times

आईएफडब्ल्यूजे सवाई माधोपुर के लीगल एडवाइजर बने राजेन्द्र सिंह तोमर

सवाई माधोपुर: इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (Indian Federation Of Working Journalists) की सवाई माधोपुर …

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

Car falls into deep pothole at bus stand Sawai Madhopur City Vikalp Times

सड़क के गड्ढे ने बनाया हादसे का मंजर, कार गिरते ही मची अफरा-तफरी

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय के पुराने शहर स्थित बस स्टैंड (Bus Stand Sawai …

rawanjna dungar police sawai madhopur news 18 July 26 Vikalp Times

देशभर में लोगों को बनाया शिकार, सवाई माधोपुर से पकड़ा गया करोड़ों की ठ_गी का गैंग

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की रवांजना डूंगर थाना पुलिस (Police), डीएसटी टीम और साइबर …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !