Wednesday , 22 July 2026
Breaking News

आतिशी के महिला समृद्धि योजना से जुडे़ सवाल पर बीजेपी अध्यक्ष का बयान

नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और आम आदमी पार्टी की विधायक आतिशी के बयान पर दिल्ली बीजेपी के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने बयान दिया है। समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार उन्होंने कहा कि दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल बार-बार आतिशी मार्लेना को कामचलाऊ मुख्यमंत्री कहते थे। आतिशी मार्लेना के बयान में उनकी हताशा और निराशा ज्यादा दिखती है। वो खुद संवैधानिक पद पर रही हैं। उनको कुछ कानून प्रक्रिया मालूम होनी चाहिए।

BJP President statement on Atishis question related to Mahila Samridhi Yojana

सचदेवा ने कहा कि किसी भी स्कीम को लागू करने के लिए उसकी योजना बनानी पड़ती है। बजट पास करना पड़ता है। कैबिनेट की सहमति चाहिए। वो काम हमने कर दिया। कल 5100 करोड़ रुपये इसके लिए आवंटित कर दिए है। इससे पहले, आम आदमी पार्टी की विधायक और दिल्ली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष आतिशी ने एक्स पर महिलाओं को मिलने वाली राशि पर सवाल पूछा था। उन्होंने लिखा था कि दिल्ली चुनाव में मोदी जी ने वादा किया था- महिला दिवस पर दिल्ली की हर महिला के खाते में 2500 रुपये आएंगे। कहा था- ये ‘मोदी की गारंटी है’।

आज 8 मार्च है। न खाते में पैसे आए, न रजिस्ट्रेशन शुरू हुआ, सिर्फ 4 सदस्यीय कमिटी मिली। यानी खोदा पहाड़, निकली चुहिया। क्या यही थी मोदी जी की गारंटी?। इस बयान पर दिल्ली बीजेपी के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने पलटवार किया है। सचदेवा ने कहा कि जितने गड्ढे आतिशी मार्लेना छोड़कर गई हैं, अरविंद केजरीवाल छोड़कर गए हैं, उनको भरने में समय तो लगेगा। हमारी प्रतिबद्धता है कि हम हर वादा पूरा करेंगे। उस दिशा में हमने कदम बढ़ा दिया।

बहनों को महिला समृद्धि योजना में 2500 रुपये महीने प्रारंभ होंगे। उसके साथ-साथ दिल्ली का विकास भी करना है। सीवेज की समस्या है, सड़कों की समस्या है, सफाई की समस्या है, उसको भी ठीक करना है। उन्होंने कहा कि आतिशी मार्लेना मैं आपसे सिर्फ एक निवेदन करता हूं। 37 महीने हो गए, पंजाब की महिलाएं आपको ढूंढ रही हैं। कृपया करके उन पर ध्यान दें। दिल्ली की चिंता हम कर लेंगे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Mobile system mobile update money kota news 19 July 26 Vikalp Times

‘मोबाइल बंद न करें’… रातभर चलता रहा फ_र्जी System Update, सुबह खाते से उड़ गए ₹98 हजार

कोटा: Kota शहर में साइबर ठ_गों ने अब मोबाइल (Mobile) है_किंग के जरिए लोगों को …

Facebook suddenly goes down, millions of users worldwide affected vikalp times

Facebook अचानक हुआ डाउन, दुनियाभर के लाखों यूजर्स परेशान

नई दिल्ली: सोशल मीडिया (Social Media) प्लेटफॉर्म Facebook की सेवाएं रविवार को अचानक प्रभावित हो …

Education Minister Madan Dilawar VDO Transfer money sangod panchayta samiti kota Vikalp Times

‘मैं मंत्री का खास हूं…’ ट्रांसफर के नाम पर व_सूली का खुलासा!

कोटा: शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री (Minister of Education and Panchayati Raj) मदन दिलावर (Madan …

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

rawanjna dungar police sawai madhopur news 18 July 26 Vikalp Times

देशभर में लोगों को बनाया शिकार, सवाई माधोपुर से पकड़ा गया करोड़ों की ठ_गी का गैंग

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की रवांजना डूंगर थाना पुलिस (Police), डीएसटी टीम और साइबर …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !