Sunday , 7 June 2026
Breaking News

इग्नू के जनवरी 2025 सत्र के प्रवेश की अंतिम तिथि बढ़ी

सवाई माधोपुर: इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) (IGNOU) नई दिल्ली के जनवरी सत्र के प्रवेश की अन्तिम तिथि बढ़ाई गई हैं। राजकीय पीजी कॉलेज सवाईमाधोपुर स्थित इग्नू अध्ययन केन्द्र के समन्वयक प्रोफेसर डॉ.हरिचरण मीना ने बताया कि इग्नू के जनवरी सत्र के सर्टिफिकेट एवं सेमेस्टर आधारित पाठ्यक्रमों के अलावा सभी पाठ्यक्रमों में नवीन प्रवेश एवं रिरजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि बढकर 31 मार्च 2025 हो गई हैं।
Last date for admission to IGNOU January 2025 session extended
सवाई माधोपुर इग्नू अध्ययन केन्द्र पर बी.ए., बी.कॉम, एम.ए. राजनीति विज्ञान, ग्रामीण विकास, गांधी एवं शांति अध्ययन सहित डीईसीई डिप्लोमा एवं पी जी डिप्लोमा इत्यादि संचालित पाठ्यक्रमों  में प्रवेश प्रक्रिया चल रही है। अनुसूचित जाति और जनजाति के विद्यार्थी स्नातक पाठ्यक्रमों में नियमानुसार प्रवेश शुल्क की रियायत ले सकते हैं। महिला विद्यार्थी राजस्थान सरकार की बालिका दूरस्थ शिक्षा प्रोत्साहन योजना के तहत अपनी प्रवेश फीस का पुनर्भरण प्राप्त कर सकती हैं। इग्नू की प्रवेश सम्बंधित अधिक जानकारी के लिए इग्नू की आधिकारिक वेबसाइट ignou.ac.in पर देख सकते हैं।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

Chishtiya community tied water pots for birds in sawai madhopur - vikalp times

गर्मी से तड़पते पक्षियों के लिए युवाओं ने उठाया बड़ा कदम

सवाई माधोपुर: (Sawai Madhopur) जिले में भीषण गर्मी (Extreme Heat) के बीच चिश्तिया समाज के …

The grand cricket event will be held in Behted Sawai Madhopur

बहतेड़ में सजेगा क्रिकेट का महाकुंभ, 2 जून से शुरू होगा KPL का आगाज

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) जिले के बहतेड़ (Behted) क्षेत्र में खेलदार प्रीमियर लीग …

Supreme Court said on NEET paper leak NTA did not learn from previous incidents

सुप्रीम कोर्ट की फटकार, बार-बार पेपर लीक क्यों नहीं रोक पा रही NTA?

नई दिल्ली: नीट पेपर लीक (NEET Paper Leak) मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !