छत्तीसगढ़: भारत तिब्बत सीमा पुलिस के एक आरक्षक ने सोमवार को एक एएसआई स्तर के अधिकारी की गो*ली मा*र कर ह*त्या कर दी है। ह*त्या की यह वारदात रायपुर जिले के मुड़ीपार स्थित भारत तिब्बत सीमा पुलिस यानी आईटीबीपी की 38वीं बटालियन स्थित कैंप में हुई। ह*त्या के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।
लेकिन, आरंभिक तौर पर अवकाश पर जाने को लेकर हुए विवाद को इस ह*त्या का कारण बताया जा रहा है। पुलिस के अनुसार, सोमवार की सुबह आईटीबीपी के एएसआई देवेंद्र सिंह दहिया की अपने सहयोगी आरक्षक सरोज कुमार से बहस हो रही थी। इसी दौरान, आरक्षक सरोज कुमार ने देवेंद्र सिंह दाहिया पर गो*ली चला दी।
देवेंद्र सिंह दाहिया की मौके पर ही मौ*त हो गई। इसके बाद, खरोरा पुलिस को घटना की जानकारी दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस, आरोपी जवान को हि*रासत में लेकर पूछताछ कर रही है। आरोपी जवान 32 साल के सरोज कुमार बिहार के रहने वाले हैं, जबकि मृ*तक 56 साल के देवेंद्र सिंह दहिया हरियाणा के रहने वाले थे।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
