Sunday , 7 June 2026
Breaking News

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता मनोज कुमार का निधन

मुंबई: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता मनोज कुमार का शुक्रवार सुबह निधन हो गया है। उन्होंने 87 साल की उम्र में मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में अंतिम सांस ली है।। हिंदी फिल्म जगत में उनको देशभक्ति फिल्मों के लिए जाना जाता है। उनकी यादगार फिल्मों में क्रांति, उपकार, शहीद, ‘पूरब और पश्चिम’ के अलावा ‘रोटी कपड़ा और मकान’ शामिल हैं। वैसे उनका नाम था हरिकृष्ण गोस्वामी और उनका जन्म 1937 में ऐबटाबाद हुआ था, जो अब पाकिस्तान में है।

Veteran Bollywood actor Manoj Kumar passes away

मनोज कुमार ने देशभक्ति वाली इतनी फिल्में की और वो इतनी हिट रही कि उनका नाम ही ‘भारत कुमार’ पड़ गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनके निधन पर दुख व्यक्त किया है। एक्स पर एक पोस्ट के जरिए पीएम मोदी ने कहा कि महान अभिनेता और फिल्मकार मनोज कुमार जी के निधन से बहुत दुःख हुआ। वे भारतीय सिनेमा के प्रतीक थे, जिन्हें खास तौर पर उनकी देशभक्ति के जोश के लिए याद किया जाता था। ये उनकी फिल्मों में भी झलकता था।

मनोज जी के कामों ने राष्ट्रीय गौरव की भावना को जगाया। वे आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करते रहेंगे। इस दुख की घड़ी में मेरी संवेदनाएँ उनके परिवार और प्रशंसकों के साथ हैं। देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मनोज कुमार को श्रद्धांजलि देते हुए एक्स पर एक पोस्ट लिखी है। उन्होंने लिखा है कि मनोज कुमार जी एक प्रतिभाशाली अभिनेता थे। उनको हमेशा देशभक्ति से ओतप्रोत फिल्मों के निर्माण के लिए याद किया जाएगा। उनके परिवार और प्रशंसकों के साथ मेरी संवेदनाएँ हैं। ओम शांति।

About Vikalp Times Desk

Check Also

‘साहब… एक बीड़ी पिलवा दो’ एनकाउंटर के बाद बदमाश की अजीब डिमांड

उत्तर प्रदेश: Uttar Pradesh के मुजफ्फरनगर (Muzaffarnagar) में पुलिस (Police) और बदमाश के बीच हुई …

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

JEE Advanced 2026 exam result declared Vikalp Times

कोटा ने फिर लहराया परचम, JEE Advanced में शुभम देशभर में प्रथम

पढ़ाई के साथ खेल भी, जानिए कैसे शुभम और कबीर बने देश के टॉपर कोटा: …

Mansi Sharma shines at the national level, now a college topper and architect Jaipur Vikalp Times

राष्ट्रीय स्तर पर चमकी मानसी शर्मा, अब बनीं कॉलेज टॉपर और आर्किटेक्ट

सवाई माधोपुर/जयपुर: जयपुर (Jaipur) की होनहार छात्रा मानसी शर्मा ने आयोजन स्कूल ऑफ आर्किटेक्चर (Aayojan …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !