Tuesday , 21 July 2026
Breaking News

वक्फ बिल को लेकर मुसलमानों की नाराजगी पर बोले चिराग पासवान

नई दिल्ली: वक्फ संशोधन विधेयक पर मुस्लिम समुदाय के वि*रोध की खबरों के बीच केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने प्रतिक्रिया दी है। पटना में पत्रकारों से बात करते हुए चिराग पासवान ने कहा कि मैं मुसलमान समाज के हर एक व्यक्ति से कहना चाहता हूं कि आपकी नाराजगी मेरे सिर आंखों पर, लेकिन हकीकत है कि मेरे नेता (राम विलास पासवान) ने भी हमेशा समर्पण भाव से सामाजिक न्याय की लड़ाई लड़ने का काम किया था। मेरी रगों में भी उन्हीं का खू*न है।

Chirag Paswan reaction on Waqf Amendment Bill 2024

उन्हीं के संस्कार हैं। उन्होंने कहा कि मैं भी उनकी उस सोच को उतनी ही ईमानदारी से आगे लेकर चलने का काम करूंगा। समय बताएगा कि चिराग पासवान की ओर से लिए गए फैसले आपके हक में थे या नहीं। चिराग पासवान का समर्पण ना केवल अल्पसंख्यक वर्ग के लिए है बल्कि उससे बड़ा समर्पण मेरा मेरे पिता के विचारों के प्रति है।

संसद के बजट सत्र में लोकसभा और फिर राज्यसभा में वक्फ संशोधन विधेयक को मंजूरी मिल गई है। बिहार में एनडीए के प्रमुख दल नीतीश कुमार की जेडीयू और चिराग पासवान की एलजेपी (आर) ने इस विधेयक के पक्ष में वोटिंग की थी। उसके बाद से जेडीयू के कई नेता और कार्यकर्ता पार्टी से नाराज हैं और कुछ ने पार्टी छोड़ भी दी है। खबरों के अनुसार मुसलमानों के एक वर्ग में एलजेपी के प्रति भी नाराजगी है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

rawanjna dungar police sawai madhopur news 18 July 26 Vikalp Times

देशभर में लोगों को बनाया शिकार, सवाई माधोपुर से पकड़ा गया करोड़ों की ठ_गी का गैंग

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की रवांजना डूंगर थाना पुलिस (Police), डीएसटी टीम और साइबर …

Kapren bundi police news Rajasthan Vikap Times

श्मशान में जलती चिता के पास श_राब पार्टी का शक, ग्रामीणों ने दो को पकड़कर पीटा

बूंदी: Bundi जिले के कापरेन (Kapren) थाना क्षेत्र स्थित मुक्तिधाम में जलती चिता के पास …

Head Constable Dayaram's son triumphs in NEET-UG Sawai Madhopur Vikalp Times

सवाई माधोपुर का बेटा चमका, हेड कॉन्स्टेबल दयाराम के बेटे ने NEET-UG में मारी बाजी

सवाई माधोपुर: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा घोषित NEET-UG 2026 के परिणाम में सवाई माधोपुर …

Jamaat-e-Islami Hind extends support to Sonam Wangchuk makes major appeal to the government for students Vikalp Times

सोनम वांगचुक के अनशन को मिला जमात का समर्थन, छात्रों के लिए सरकार से की बड़ी अपील

नई दिल्ली: दिल्ली (दिल्ली) के जंतर-मंतर (Jantar Mantar) पर NEET परीक्षा में कथित अनियमितताओं के …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !