नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने बुधवार को दवाओं पर टैरिफ लगाने का एलान किया है। जिसके बाद से भारतीय फार्मा कंपनियों के शेयर में 1.7 फीसदी की गिरावट आई है। अमेरिका भारत की दवाओं का एक बड़ा बाजार है। पिछले हफ्ते टैरिफ की घोषणा के दौरान ट्रंप ने दवाइयों पर छूट दी थी।
लेकिन ट्रंप के बदलते रुख के बाद से फार्मा कंपनियों के शेयरों में भारी उतार-चढ़ाव आया है। बायोकॉन, लॉरस लैब्स और ल्यूपिन जैसी फार्मा कंपनियों को सबसे ज्यादा नुकसान हुआ है। इन फार्मा कंपनियों के शेयर 3 फीसदी से 5 फीसदी तक गिरे हैं। अन्य बड़ी कंपनियों में सन फार्मास्युटिकल इंडस्ट्रीज, सिप्ला और डॉ. रेड्डी लेबोरेटरी के शेयर 1 फीसदी से 2 फीसदी तक गिरे हैं। हालांकि ट्रंप के लगाए गए रेसिप्रोकल टैरिफ लागू हो चुके हैं।
ट्रंप ने अभी यह साफ नहीं किया है कि वो दवाइयों पर कब और कितना टैरिफ लगाएंगे। हालांकि उन्होंने कहा है कि बहुत जल्द ही वह घोषणा करेंगे। बुधवार को भारत की फार्मा इंडेक्स में शामिल सभी 20 कंपनियों के शेयर नीचे गिर गए, जिससे भारत का शेयर सूचकांक निफ्टी 50 भी 0.59 फीसदी गिर गया।
Tags America Donald Trump Hindi News India India News Indian pharma companies Latest News Latest News Updates Latest Updates Sawai Madhopur App Share Market Stock Market Tarrif Top News Vikalp Times World
Check Also
सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे
सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …
देशभर में लोगों को बनाया शिकार, सवाई माधोपुर से पकड़ा गया करोड़ों की ठ_गी का गैंग
सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की रवांजना डूंगर थाना पुलिस (Police), डीएसटी टीम और साइबर …
श्मशान में जलती चिता के पास श_राब पार्टी का शक, ग्रामीणों ने दो को पकड़कर पीटा
बूंदी: Bundi जिले के कापरेन (Kapren) थाना क्षेत्र स्थित मुक्तिधाम में जलती चिता के पास …
सवाई माधोपुर का बेटा चमका, हेड कॉन्स्टेबल दयाराम के बेटे ने NEET-UG में मारी बाजी
सवाई माधोपुर: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा घोषित NEET-UG 2026 के परिणाम में सवाई माधोपुर …
सोनम वांगचुक के अनशन को मिला जमात का समर्थन, छात्रों के लिए सरकार से की बड़ी अपील
नई दिल्ली: दिल्ली (दिल्ली) के जंतर-मंतर (Jantar Mantar) पर NEET परीक्षा में कथित अनियमितताओं के …
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
