Sunday , 7 June 2026
Breaking News

कार-ट्रेलर की टक्कर में एक ही परिवार के 5 लोगों की मौ*त

जयपुर: जयपुर के जमवारामगढ़ में आज रविवार सुबह ट्रेलर-कार की आमने-सामने की जोरदार भिड़ंत हो गई। इस हा*दसे में कार सवार एक ही परिवार के 5 लोगों की मौके पर ही मौ*त हो गई है। टक्कर इतनी तेज थी कि ट्रेलर रोड से नीचे उतरकर पलट गया। कार से श*वों को निकालने के लिए पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी। रायसर थाना अधिकारी रघुवीर सिंह ने बताया कि हा*दसा सुबह करीब 8 बजे मनोहरपुर-दौसा हाईवे पर हुआ है।

 

Car Trailer accident in jaipur Dausa Manoharpur

 

 

लखनऊ के रहने वाले सत्य प्रकाश (60), उनकी पत्नी रामा देवी (55), बेटा अभिषेक (35), बहू प्रियांशी (30) और 6 महीने की पोती वर्ना कार से खाटूश्यामजी के दर्शन के लिए निकले थे। इसी दौरान नेकावाला टोल के पास कार और ट्रेलर की आमने-सामने की टक्कर हो गई। इस हा*दसे में पूरा परिवार खत्म हो गया। कार के आगे का हिस्सा पूरी तरह चकनाचूर हो गया। पांचों कार में बुरी तरह फंस गए थे। हा*दसे की सूचना पर रायसर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस को आशंका है कि ओवरटेक करने के चक्कर में यह हा*दसा हुआ है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

‘साहब… एक बीड़ी पिलवा दो’ एनकाउंटर के बाद बदमाश की अजीब डिमांड

उत्तर प्रदेश: Uttar Pradesh के मुजफ्फरनगर (Muzaffarnagar) में पुलिस (Police) और बदमाश के बीच हुई …

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

JEE Advanced 2026 exam result declared Vikalp Times

कोटा ने फिर लहराया परचम, JEE Advanced में शुभम देशभर में प्रथम

पढ़ाई के साथ खेल भी, जानिए कैसे शुभम और कबीर बने देश के टॉपर कोटा: …

Mansi Sharma shines at the national level, now a college topper and architect Jaipur Vikalp Times

राष्ट्रीय स्तर पर चमकी मानसी शर्मा, अब बनीं कॉलेज टॉपर और आर्किटेक्ट

सवाई माधोपुर/जयपुर: जयपुर (Jaipur) की होनहार छात्रा मानसी शर्मा ने आयोजन स्कूल ऑफ आर्किटेक्चर (Aayojan …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !