दिनदहाड़े व्यापारी से मारपीट, आक्रोशित व्यापारी पहुँचे बौंली थाना
उपखंड मुख्यालय बौंली के सदर बाजार में एक कपड़ा व्यापारी से मारपीट करने का मामला सामने आया है। दिनदहाड़े दूकान में घुसकर की गयी मारपीट में दूकानदार कृष्णमुरारी मंगल के नाक-मुहं पर चोटें आयी हैं। घटना के बाद आक्रोशित व्यापारी बौंली थाना पंहुचा जहाँ उसने थाने पर रिपोर्ट सौंपकर व्यापारी ने दो लोगों के विरूद्ध दूकान में घुसकर रूपये छिनने व मारपीट करने का आरोप लगाया है। व्यापारियों ने थाना इंचार्ज से दोनों आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की है। एक माह के दरमियान मुख्य बाजार में घटना की पुनरावृति को लेकर व्यापारियों में रोष व्याप्त है।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
