Wednesday , 22 July 2026
Breaking News

सोशल मीडिया पर भड़*काऊ टिप्पणी या सं*दिग्ध पोस्ट करने वालों पर होगी कार्रवाई

प्रदेश में हर हाल में कायम रहे कानून व्यवस्था- मुख्य सचिव सुधांश पंत

जयपुर: मुख्य सचिव सुधांश पंत ने कहा कि राजस्थान एक शान्तिप्रिय प्रदेश है, पहलगाम में हुआ आ*तंकी ह*मला देश में साम्प्रदायिक शान्ति और सौहार्द के माहौल को बिगाड़ने की साजिश है। उन्होंने निर्देश दिए कि प्रदेश में हर हाल में कानून व्यवस्था बनी रहें। इसके लिए संभागीय आयुक्त, पुलिस महानिरीक्षक, जिला कलक्टर्स और पुलिस अधीक्षक अपने संभाग, रेंज एवं जिलों की नियमित मॉनिटरिंग करें। उन्होंने सभी जिला कलेक्टर और पुलिस अधीक्षकों को प्रतिदिन जिला पुलिस कन्ट्रोल रूम से घटनाओं एवं सोशल मीडिया की मॉनिटरिंग के निर्देश दिए।.

 

 

Law and order should be maintained in Rajasthan Chief Secretary Sudhansh Pant

 

 

मुख्य सचिव शनिवार को शासन सचिवालय में प्रदेश की कानून व्यवस्था को लेकर आयोजित उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। उन्होंने सभी जिलों से वहां कि कानून एवं शान्ति व्यवस्था के संबंध में फीडबैक लिया। उन्होंने कहा कि पहलगाम में हुई आतं*की घटना किसी भी रूप में साम्प्रदायिक त*नाव का रूप ना लें। इसके लिए सभी अधिकारी संवैदनशीलता से कार्य करें। उन्होंने सभी पुलिस थानों को नियमित सीएलजी और शान्ति समितियों की बैठक लेकर सं*दिग्ध व्यक्तियों, स्थानों, भ्रा*मक और सामप्रदायिक त*नाव भड़*काने वाले व्यक्तियों की पहचान कर उन पर सख्त कार्यवाही करने के निर्देश दिए है।

 

 

 

 

उन्होंने कहा कि समस्त जिला मजिस्ट्रेट एवं पुलिस अधीक्षकगण अविलंब जिले के समस्त उपखण्ड मजिस्ट्रेट, वृताधिकारी पुलिस, तहसीलदारों, थानाधिकारियों की वीसी के माध्यम से बैठक आयोजित कर विशेष सतर्कता एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने बाबत् आवश्यक निर्देश प्रदान कराए तथा सभी अधिकारीगण को विशेष अलर्ट पर रखें। उन्होंने निर्देश दिये कि पाकिस्तानी नागरिकों के वीजा के सम्बन्ध में भारत सरकार द्वारा जारी निर्देशों की समयसीमा में पालना सुनिश्चित की जाए।

 

 

 

उन्होंने निर्देश दिए कि सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा सशस्त्र बलों के मूवमेन्ट व सुरक्षा बलों के ऑपरेशन्स की लाइव कवरेज न करने के सम्बन्ध में जारी मीडिया एडवाइजरी की पालना की जाये। बैठक में गृह विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव आनन्द कुमार ने कहा कि प्रदेश में शान्ति व्यवस्था बनाने के लिए पुलिस प्रशासन मुश्तेदी से कार्य करें। उन्होंने सीमावर्ती जिलों में नाकाबंदी और पुलिस गस्तों को और अधिक सशक्त बनाने के निर्देश दिए।

 

 

 

 

उन्होंने कहा कि महत्वपूर्ण स्थानों, मुख्य बाजार, पर्यटन स्थलों, धार्मिक स्थलों, हवाई-अड्डों, बस स्टेण्ड, रेल्वे स्टेशन एवं संवेदनशील/भीड़भाड़ वाले अन्य स्थानों पर सतत् निगरानी रखी जाए तथा पर्याप्त पुलिस जाप्ता नियोजित किया जाए।  तना*वपूर्ण स्थानों को चिन्हित कर अतिरिक्त जापता लगाये। उन्होंने सीमावर्ती जिलों में स्थित पुलिस थानों को ड्रोन के माध्यम से निगरानी रखने के निर्देश दिए। उन्होंने बंद के दौरान शान्ति व्यवस्था बनाये रखने और अशान्ति फैलाने वाले तत्वों पर नजर रखने के निर्देश दिए।

 

About Vikalp Times Desk

Check Also

Mobile system mobile update money kota news 19 July 26 Vikalp Times

‘मोबाइल बंद न करें’… रातभर चलता रहा फ_र्जी System Update, सुबह खाते से उड़ गए ₹98 हजार

कोटा: Kota शहर में साइबर ठ_गों ने अब मोबाइल (Mobile) है_किंग के जरिए लोगों को …

Facebook suddenly goes down, millions of users worldwide affected vikalp times

Facebook अचानक हुआ डाउन, दुनियाभर के लाखों यूजर्स परेशान

नई दिल्ली: सोशल मीडिया (Social Media) प्लेटफॉर्म Facebook की सेवाएं रविवार को अचानक प्रभावित हो …

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

rawanjna dungar police sawai madhopur news 18 July 26 Vikalp Times

देशभर में लोगों को बनाया शिकार, सवाई माधोपुर से पकड़ा गया करोड़ों की ठ_गी का गैंग

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की रवांजना डूंगर थाना पुलिस (Police), डीएसटी टीम और साइबर …

Kapren bundi police news Rajasthan Vikap Times

श्मशान में जलती चिता के पास श_राब पार्टी का शक, ग्रामीणों ने दो को पकड़कर पीटा

बूंदी: Bundi जिले के कापरेन (Kapren) थाना क्षेत्र स्थित मुक्तिधाम में जलती चिता के पास …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !