कोटा: कोटा जिले में एक बार फिर लेपर्ड का मूवमेंट सामने आया है। जानकारी के अनुसार कोटा के नांता इलाके के मेंढकी पाल के बालाजी के पास एक बाड़े में लेपर्ड ने बछड़े का शि*कार किया है। लेपर्ड बछड़े को मुं*ह में द*बोच कर ले जा रहा था। इस दौरान गाय ने ह*मला बोल दिया। इस पर लेपर्ड बछड़े को छोड़कर भाग निकला।
सुबह घटना की जानकारी लगने पर फॉरेस्ट विभाग को सूचना दी। इसके बाद सूचना पर अभेडा बायोलॉजिकल पार्क प्रभारी बुद्धराम जाट मौके पर पहुंचे। फॉरेस्ट विभाग की टीम को लेपर्ड के पगमार्क मिले है। जानकारी अनुसार यह घटना देर रात की है। मेंढकी बालाजी के पास बाड़े में गाय बंधी हुई थी। उसके साथ बछड़ा भी था।
बाड़े की दीवार करीब 4 फीट ऊंची थी। लेपर्ड 4 फीट ऊंची दीवार फांदकर बाड़े में आया और बछड़े पर ह*मला कर दिया। लेपर्ड बछड़े को ले जाने लगा तो गाय ने लेपर्ड पर ह*मला कर दिया। इस दौरान गाय ने रस्सी तोड़ दी। लेपर्ड बछड़े को छोड़कर भाग गया। फारेस्ट विभाग के अनुसार इस इलाके में लेपर्ड का मूवमेंट रहता है। पीछे की तरफ थर्मल का तालाब है।