नई दिल्ली: पहलगाम में हाल ही में हुए चरम*पंथी ह*मले के बाद भारत ने पाकिस्तान के नागरिकों को वापस भेजने का आदेश दिया है। इस आदेश का पाकिस्तान से भारत आकर रह रहीं सीमा हैदर के मामले में क्या असर होगा। इस पर उनके वकील एपी सिंह की प्रतिक्रिया सामने आई है।
एपी सिंह ने इस मामले में कहा है कि सीमा हैदर ने भारत आकर कानूनी रूप से हिंदू धर्म अपनाया, फिर पूरे रीति-रिवाज के साथ सचिन से शादी की है। उन्होंने कहा कि सीमा हैदर कोर्ट के आदेश पर अपने भारतीय पति के घर रह रही हैं। राष्ट्रपति के पास सीमा हैदर की याचिका लंबित है। सीमा अपने ससुराल के अलावा आजतक कहीं नहीं गई हैं।
एपी सिंह ने कहा कि पहलगाम की घटना से एक दिन पहले उनकी तीसरी नंबर की बेटी को डेंगू हुआ था। बेटी के लिए दोनों पति-पत्नी बेटी के साथ हॉस्पिटल में हैं। पहलगाम की दुःखद घटना से इसे जोड़ना बिल्कुल गलत है, जो लोग ऐसा कर रहे हैं, वो सीमा हैदर की स्थिति को देखें, वो अब भारत की बहू हैं।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
