Wednesday , 22 July 2026
Breaking News

दिल्ली में भारी बारिशः एयरपोर्ट पर 100 से अधिक उड़ानें बाधित

नई दिल्ली: दिल्ली एनसीआर में शुक्रवार की सुबह भारी बारिश हुई है। आंधी-तूफान और बारिश के कारण दिल्ली के नजफगढ़ में चार लोगों के मौ*त की खबर है। न्यूज एजेंसी पीटीआई के अनुसार अधिकारियों ने बताया कि भारी बारिश के बाद दिल्ली के नजफगढ़ में एक मकान ढहने से तीन बच्चों और एक महिला की मौ*त हो गई है। बारिश का असर दिल्ली एयरपोर्ट पर भी पड़ा। पीटीआई के मुताबिक़ आंधी-तूफान और तेज हवाओं के कारण दिल्ली एयरपोर्ट पर तीन फ्लाइट्स को डायवर्ट किया गया और 100 से अधिक उड़ानों में देरी हुई।

Heavy rain in Delhi More than 100 flights disrupted at the airport

एक अधिकारी ने पीटीआई को बताया कि दिल्ली एयरपोर्ट पर उतरने वाली दो उड़ानों को जयपुर और एक को अहमदाबाद की ओर मोड़ दिया गया। दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड के आधिकारिक एक्स अकाउंट पर जारी ताजा एडवाइजरी में बताया गया है कि एयरपोर्ट पूरी तरह से ऑपरेशनल है। हालांकि, कुछ फ्लाइट ऑपरेशन खराब मौसम के कारण प्रभावित हुए हैं। एयरपोर्ट ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि वो अपनी फ्लाइट की जानकारी के लिए संबंधित एयरलाइन से संपर्क करें।

नजफ़गढ़ में मकान ढहा:

दिल्ली अग्निशमन सेवा के एक अधिकारी ने पीटीआई को बताया कि हमें सुबह 5:25 बजे नजफगढ़ के खरखरी नहर गांव में एक मकान ढहने की सूचना मिली। हमने मौके पर कई टीमें तैनात कीं और मलबे से चार लोगों को निकाला गया। अधिकारी ने बताया कि उन्हें नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृ*त घोषित कर दिया। बारिश के कारण दिल्ली एनसीआर में जगह-जगह पानी भर गया, कई पेड़ गिरे और लोगों को जाम का सामना करना पड़ा।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

rawanjna dungar police sawai madhopur news 18 July 26 Vikalp Times

देशभर में लोगों को बनाया शिकार, सवाई माधोपुर से पकड़ा गया करोड़ों की ठ_गी का गैंग

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की रवांजना डूंगर थाना पुलिस (Police), डीएसटी टीम और साइबर …

Kapren bundi police news Rajasthan Vikap Times

श्मशान में जलती चिता के पास श_राब पार्टी का शक, ग्रामीणों ने दो को पकड़कर पीटा

बूंदी: Bundi जिले के कापरेन (Kapren) थाना क्षेत्र स्थित मुक्तिधाम में जलती चिता के पास …

Head Constable Dayaram's son triumphs in NEET-UG Sawai Madhopur Vikalp Times

सवाई माधोपुर का बेटा चमका, हेड कॉन्स्टेबल दयाराम के बेटे ने NEET-UG में मारी बाजी

सवाई माधोपुर: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा घोषित NEET-UG 2026 के परिणाम में सवाई माधोपुर …

Jamaat-e-Islami Hind extends support to Sonam Wangchuk makes major appeal to the government for students Vikalp Times

सोनम वांगचुक के अनशन को मिला जमात का समर्थन, छात्रों के लिए सरकार से की बड़ी अपील

नई दिल्ली: दिल्ली (दिल्ली) के जंतर-मंतर (Jantar Mantar) पर NEET परीक्षा में कथित अनियमितताओं के …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !