नई दिल्ली: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अल्काट्राज जेल को फिर से खोलने और उसका विस्तार करने की घोषणा की है। रविवार को अपने ट्रुथ सोशल साइट पर ट्रंप ने लिखा है कि लंबे समय से अमेरिका क्रू*र, हिं*सक और बार-बार अप*राध करने वाले अप*राधियों से त्रस्त रहा है। ट्रंप ने कारागार ब्यूरो के साथ न्याय विभाग, एफबीआई और होमलैंड सिक्योरिटी को ये जेल दोबारा खोलने का निर्देश दिया है।
उन्होंने कहा कि अमेरिका के सबसे क्रू*र और हिं*सक अपरा*धियों’ के लिए वो अल्काट्राज जेल को खोलने का निर्देश दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि अल्काट्राज का दोबारा खुलना कानून, व्यवस्था और न्याय का प्रतीक होगा। अल्काट्राज जेल एक द्वीप पर स्थित है। इसे दुनिया की सबसे खतरनाक जेल माना जाता है, जिसे 1963 में बंद कर दिया गया था। अल्काट्राज द्वीप वर्तमान में एक पर्यटक स्थल के रूप में चल रहा है। यह सैन फ्रांसिस्को के गोल्डन गेट ब्रिज के पास स्थित है।