Thursday , 23 April 2026
Breaking News

विधायक पर लगाया ग्राम पंचायत मुख्यालय बदलवाने का आरोप

बामनवास क्षेत्र के टोडा गांव को ग्राम पंचायत मुख्यालय का दर्जा दिलाने की मांग को लेकर ग्रामीणों द्वारा किया जा रहा महापड़ाव दूसरे दिन भी जारी रहा।
इस महापड़ाव में ग्रामीणों द्वारा विधायक द्वारा जनसंख्या के गलत आंकड़े पेश कर ग्राम पंचायत मुख्यालय बदलकर दूसरी नई ग्राम पंचायत राजनीतिक व्यवस्था के तहत बनाने का आरोप लगाया।

MLA accused changing gram panchayat headquarters
बानोर और टोडा जगरामपूरा गुर्जर कोलेता सहित करीब 6 गांवों के ग्रामीणों ने विधायक पर आरोप लगाया कि विधायक द्वारा जनसंख्या में फेरबदल कर गलत तरीके से खुद की लेटर हेड का इस्तेमाल कर अधिकारियों को दबाव में लेते हुए पूर्व में बनने जा रही ग्राम पंचायत टोडा को निरस्त करवा कर ग्राम पंचायत टूंडिला को नई ग्राम पंचायत में गठन करवा दिया गया। इन सभी करीब आधा दर्जन गांवो का ग्राम पंचायत मुख्यालय बदलने के विरोध के चलते ग्रामीण पुरुष महिलाओं द्वारा महापड़ाव स्थल पर दिनभर जमकर विरोध प्रदर्शन किया गया। मामले को लेकर ग्रामीणों द्वारा आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा कि विधायक द्वारा ऐसी जगहों को भी जनसंख्या में नामित कर दिया गया जहां मौके पर कोई आबादी निवास करती ही नहीं है।
ग्रामीणों ने मामले को लेकर बताया कि स्थानीय विधायक इंदिरा मीणा द्वारा ग्राम पंचायत मुख्यालय बदलवाने के लिए क्रमश तीन पत्र उपखंड अधिकारी जिला कलेक्टर उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट को लिखे हैं। जिसमें स्थानीय विधायक द्वारा राजनीतिक व्यवस्था के साथ टोडा को ग्राम पंचायत मुख्यालय नहीं बनाने के लिए टूंडला के संदर्भ में जनसंख्या के गलत आंकड़े पेश करते हुए खुद की लेटर हेड पर 1497 की जनसंख्या दर्शा दी गई। जबकि संबंधित कि यह जनसंख्या ग्रामीणों द्वारा 1100 से भी कम बताई गई है। मामले को लेकर ग्रामीणों द्वारा मुख्यमंत्री से पुन टोडा को ग्राम पंचायत का दर्जा दिलाने की मांग की है।
पुलिस उपाधीक्षक पार्थ शर्मा व थानाधिकारी नरेश कुमार मीणा द्वारा महापड़ाव कर रहे ग्रामीणों से धरना स्थल पर जाकर समझाईश की गई लेकिन ग्रामीण खुद की मांगों पर अड़े रहे।
पेयजल योजनाओं को संभावित नुकसान से बचाने के लिए जलदाय विभाग के सहायक अभियंता विजय सिंह मीणा व पुलिस का सुरक्षा जाब्ता मौजूद रहा।

About Vikalp Times Desk

Check Also

New 'king' of the jungle Cheetah KP-3 sets up camp in Shergarh Wildlife Sanctuary

जंगल में नया ‘राजा’? चीता KP-3 ने शेरगढ़ में जमाया डेरा, 2 खरगोशों का किया शि*कार

कोटा: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के कूनो नेशनल पार्क (Kuno National Park) से निकलकर बारां …

Sawai madhopur acb action on nadoti sdm Kajal Meena Karuali News 17 April 26

1 लाख मांगे, 60 हजार में पकड़ी गई SDM काजल मीणा, ACB ने ऐसे बिछाया जाल

करौली: करौली जिले के नादौती में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई सामने आई है। सवाई …

lecturer suspended dowry kundera police Husband wife sawai madhopur news

पत्नी की शिकायत पड़ी भारी, दहेज लेने के आरोप लेक्चरर सस्पेंड

सवाई माधोपुर: राजस्थान के शिक्षा विभाग ने दहेज लेने के आरोप में एक लेक्चरर को …

Unique initiative by Sawai Madhopur SP Jyeshtha maitrei police personnel will now be able to celebrate special days with their families.

एसपी ज्येष्ठा मैत्रेयी की अनूठी पहल, पुलिसकर्मी अब परिवार के साथ मना सकेंगे खास दिन

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) में पुलिसकर्मियों के लिए एक सकारात्मक और मानवीय पहल …

Tragic incident in district hospital Sawai Madhopur Pregnant Woman New Born Baby 14 April 26

जिला अस्पताल में दर्दनाक घटना, प्रसूता और नवजात की मौ*त, डॉक्टरों पर लापरवाही के आरोप

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) के जिला अस्पताल के जच्चा-बच्चा वार्ड में प्रसूता और …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !