Wednesday , 22 July 2026
Breaking News

सरकारी स्कूल की छात्रा मनीषा प्रजापत ने 12वीं बोर्ड में 95.60% अंक प्राप्त कर रचा कीर्तिमान

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर जिले के गांव खिरनी स्थित पीएम श्री महात्मा गांधी उच्च माध्यमिक विद्यालय की कक्षा 12वीं (कला वर्ग) की छात्रा मनीषा प्रजापत ने राजस्थान बोर्ड परीक्षा 2025 में 95.60 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिले और राज्य का नाम रोशन किया है।मनीषा के पिता टीकाराम प्रजापत मिट्टी के बर्तन बनाकर और बकरियां चराकर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। माता अनीता देवी एक गृहिणी हैं।

 

 

Manisha Prajapat created a record by scoring 95.60% marks in 12th board

 

आर्थिक अभावों और सीमित संसाधनों के बावजूद मनीषा ने बचपन से सरकारी विद्यालय में पढ़ाई की। स्कूल के बाद घर के कार्यों में हाथ बंटाना और बकरियां चराना उनका रोजमर्रा का हिस्सा था। विशेष बात यह है कि जहां परिवार में कंप्यूटर तक की पहुंच नहीं थी, वहीं मनीषा ने कंप्यूटर साइंस जैसे तकनीकी विषय को चुना और 100 में से 100 अंक प्राप्त कर यह सिद्ध कर दिया कि इच्छाशक्ति, मेहनत और लगन से किसी भी मुकाम को हासिल किया जा सकता है।

 

Manisha Prajapat Result

 

 

विद्यालय के प्रधानाचार्य और शिक्षकों ने मनीषा की इस उपलब्धि पर गर्व जताते हुए कहा कि यह उपलब्धि सभी ग्रामीण और साधनविहीन विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्त्रोत है। मनीषा प्रजापत की यह सफलता न केवल व्यक्तिगत जीत है, बल्कि यह सरकारी स्कूलों की गुणवत्ता और ग्रामीण प्रतिभाओं की शक्ति का प्रमाण भी है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Facebook suddenly goes down, millions of users worldwide affected vikalp times

Facebook अचानक हुआ डाउन, दुनियाभर के लाखों यूजर्स परेशान

नई दिल्ली: सोशल मीडिया (Social Media) प्लेटफॉर्म Facebook की सेवाएं रविवार को अचानक प्रभावित हो …

Mantown Police Sawai Madhopur News 19 July 26 Vikalp Times

सवाई माधोपुर में साइबर ठ_गी का खुलासा, 4 से 5 गुना पैसे का झां_सा देने वाला शातिर ठ_ग गिरफ्तार

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के मानटाउन थाना पुलिस (Mantown Police Station) ने साइबर ठ_गी …

Education Minister Madan Dilawar VDO Transfer money sangod panchayta samiti kota Vikalp Times

‘मैं मंत्री का खास हूं…’ ट्रांसफर के नाम पर व_सूली का खुलासा!

कोटा: शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री (Minister of Education and Panchayati Raj) मदन दिलावर (Madan …

Non-functional lift, long queues, and filth... Lok Adalat takes major action against the district hospital Sawai Madhopur Vikalp Times

लिफ्ट बंद, लंबी लाइनें और गंदगी… जिला अस्पताल पर लोक अदालत का बड़ा एक्शन!

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय स्थित राजकीय सामान्य चिकित्सालय (Government General Hospital Sawai Madhopur) …

Rajendra Singh Tomar appointed Legal Advisor of IFWJ, Sawai Madhopur Vikalp Times

आईएफडब्ल्यूजे सवाई माधोपुर के लीगल एडवाइजर बने राजेन्द्र सिंह तोमर

सवाई माधोपुर: इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (Indian Federation Of Working Journalists) की सवाई माधोपुर …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !