Wednesday , 22 July 2026
Breaking News

तेज अंधड़ से प्रभावित क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बहाल

जयपुर: हाल ही में जोधपुर संभाग में आए तेज अंधड़, तूफानी हवाओं एवं बारिश से जोधपुर डिस्कॉम के विद्युत तंत्र को व्यापक क्षति पहुँची थी। डिस्कॉम की तकनीकी टीमों के त्वरित एवं सतत प्रयासों के फलस्वरूप अधिकांश प्रभावित क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बहाल कर दी गई है, शेष क्षेत्रों में भी बहाली का कार्य तीव्र गति से जारी है। जेवीवीएनएल के प्रबंध निदेशक डॉ. भंवरलाल ने बताया कि यु*द्धस्तर पर चल रहे कार्यों की वे स्वयं 24 घंटे  मॉनिटरिंग कर रहे हैं तथा फील्ड से प्राप्त अपडेट्स के आधार पर आवश्यक दिशा-निर्देश दे रहे हैं।

 

Power supply restored in areas affected by storm in rajasthan

 

उन्होंने बताया कि समस्त अधिकारी एवं कार्मिक दिन-रात कार्य में जुटे हुए हैं और निगम की प्राथमिकता यह सुनिश्चित करना है कि प्रत्येक उपभोक्ता को शीघ्र, सुरक्षित एवं सतत विद्युत सेवा उपलब्ध हो। डॉ. भंवरलाल ने सहयोग के लिए बिजली उपभोक्ताओं का आभार प्रकट करते हुए कहा कि जनसहयोग से ही इस प्रकार की आपदाओं के प्रभाव को न्यूनतम किया जा सकता है। इसी बीच, मौसम विभाग ‌द्वारा 28 मई (रात्रि) से 7 जून तक तेज अंधड़, मेघगर्जन एवं वर्षा की पुनः संभावना व्यक्त की गई है।

 

 

 

 

इसको दृष्टिगत रखते हुए डॉ. भंवरलाल ने जोधपुर डिस्कॉम के समस्त क्षेत्रीय अधिकारियों को सतर्क रहने तथा सभी आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि जैसलमेर, बाड़मेर, जोधपुर, बीकानेर, पाली, जालोर, सिरोही आदि जिलों में तेज हवा, बिजली गिरने एवं वर्षा की संभावना के म‌द्देनजर विद्युत आपूर्ति व्यवस्था प्रभावित हो सकती है। अतः सभी अधीक्षण अभियंता, अधिशाषी अभियंता, सहायक एवं कनिष्ठ अभियंता मैनपावर, सामग्री एवं उपकरणों सहित सतत निगरानी रखें।

 

 

 

निगम द्वारा सभी नियंत्रण कक्षों को सक्रिय रखने, हेल्पलाइन पर प्राप्त शिकायतों का त्वरित समाधान करने तथा क्षतिग्रस्त ढांचों की शीघ्र मरम्मत सुनिश्चित करने के निर्देश भी जारी किए गए हैं। आमजन से अपील की गई है कि खराब मौसम के दौरान विद्युत लाइनों, पोलों एवं खुले तारों से दूरी बनाए रखें तथा किसी भी आपात स्थिति में डिस्कॉम के टोल फ्री नंबर 1800-180-6045 अथवा निकटतम उपखण्ड कार्यालय से संपर्क करें।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Mobile system mobile update money kota news 19 July 26 Vikalp Times

‘मोबाइल बंद न करें’… रातभर चलता रहा फ_र्जी System Update, सुबह खाते से उड़ गए ₹98 हजार

कोटा: Kota शहर में साइबर ठ_गों ने अब मोबाइल (Mobile) है_किंग के जरिए लोगों को …

Facebook suddenly goes down, millions of users worldwide affected vikalp times

Facebook अचानक हुआ डाउन, दुनियाभर के लाखों यूजर्स परेशान

नई दिल्ली: सोशल मीडिया (Social Media) प्लेटफॉर्म Facebook की सेवाएं रविवार को अचानक प्रभावित हो …

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

rawanjna dungar police sawai madhopur news 18 July 26 Vikalp Times

देशभर में लोगों को बनाया शिकार, सवाई माधोपुर से पकड़ा गया करोड़ों की ठ_गी का गैंग

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की रवांजना डूंगर थाना पुलिस (Police), डीएसटी टीम और साइबर …

Kapren bundi police news Rajasthan Vikap Times

श्मशान में जलती चिता के पास श_राब पार्टी का शक, ग्रामीणों ने दो को पकड़कर पीटा

बूंदी: Bundi जिले के कापरेन (Kapren) थाना क्षेत्र स्थित मुक्तिधाम में जलती चिता के पास …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !