Sunday , 7 June 2026
Breaking News

प्रवेशद्वार के लिए चिह्नित स्थान का किया निरीक्षण

नगर परिषद क्षेत्र में चार प्रमुख मार्गो पर 1 करोड़ 34.68 लाख की लागत से बनने वाले प्रवेश द्वार की शुरूआत में विधायक दानिश अबरार ने गणेशधाम पर चिन्हित स्थान का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बाघ परियोजना व नगर परिषद आयुक्त से जानकारी लेते हुए आवश्यक निर्देश दिए।

MLA Sawai Madhopur Inspection of the marked place entrance
विधायक अबरार ने बताया कि यहां आने वाले पर्यटकों को जिला मुख्यालय पर प्रवेश के दौरान सवाई माधोपुर की पहचान से रूबरू करवाने के लिए प्रमुख मार्गो पर प्रवेश द्वार बनवाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि रणथंभौर नेशनल पार्क के कारण सवाई माधोपुर की पूरे विश्व में अलग ही पहचान है। यहां आने वाले पर्यटकों सवाई माधोपुर की सीमा में प्रवेश के दौरान यहां की पहचान से रूबरू करवाने के लिए एक करोड़ 34.68 लाख की लागत से चार प्रमुख मार्गो पर प्रवेश द्वार बनवाए जाएंगे। इनमें एक प्रवेश द्वार टोंक रोड़, दूसरा लालसोट मार्ग पर तीसरा रणथंभौर रोड़ व चौथा प्रवेश द्वार खंडार रोड़ पर बनवाया जाएगा। इन प्रवेश द्वार के निर्माण से सवाई माधोपुर को ओर ज्यादा प्रसिद्धि मिलने के साथ ही शहर की सुंदरता भी नजर आएगी। उन्होंने प्रवेश द्वार के निर्माण की शुरूआत में गणेशधाम पर स्थान चिन्हित कर विभागीय अधिकारियों को जल्द से जल्द निर्माण कार्य शुरू करवाने के निर्देश दिए।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

Chishtiya community tied water pots for birds in sawai madhopur - vikalp times

गर्मी से तड़पते पक्षियों के लिए युवाओं ने उठाया बड़ा कदम

सवाई माधोपुर: (Sawai Madhopur) जिले में भीषण गर्मी (Extreme Heat) के बीच चिश्तिया समाज के …

The grand cricket event will be held in Behted Sawai Madhopur

बहतेड़ में सजेगा क्रिकेट का महाकुंभ, 2 जून से शुरू होगा KPL का आगाज

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) जिले के बहतेड़ (Behted) क्षेत्र में खेलदार प्रीमियर लीग …

Supreme Court said on NEET paper leak NTA did not learn from previous incidents

सुप्रीम कोर्ट की फटकार, बार-बार पेपर लीक क्यों नहीं रोक पा रही NTA?

नई दिल्ली: नीट पेपर लीक (NEET Paper Leak) मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !