Wednesday , 22 July 2026
Breaking News

खाते से उड़े 99 हजार, 81 हजार वापस मिले

बूंदी: बूंदी के कापरेन थाना क्षेत्र में एक सायबर ठ*गी का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार अख्तर हुसैन के कैनरा बैंक खाते से ठ*गों ने 99 हजार 999 रुपए निकाल लिए थे, लेकिन पुलिस की त्वरित कार्रवाई से 81 हजार रुपए वापस मिल गए। यह घटना 5 मार्च बताई जा रही है। अख्तर हुसैन को उनके मोबाइल पर दो अलग-अलग ट्रांजैक्शन के मैसेज आए। प्रत्येक ट्रांजैक्शन 49 हजार 999 रुपए का था। बैंक से पता चला कि उनका मोबाइल है*क कर लिया गया था।

 

Bundi Police News 03 June 2025

 

पीड़ित ने तुरंत साइबर क्रा*इम पोर्टल 1930 और cybercrime.nic.in पर शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद कापरेन एसएचओ सुरजीत सिंह के नेतृत्व में पुलिस ने कार्रवाई शुरू की। जांच में पता चला कि रकम झारखंड के सिंहभूम जिले के एक खाते में ट्रांसफर की गई थी। पुलिस ने धारा 94 बीएनएसएस के तहत नोटिस जारी कर खाता फ्रीज करवाया।

 

 

 

पहले ट्रांजैक्शन के 49 हजार 999 रुपए 24 घंटे में ही वापस मिल गए। दूसरे ट्रांजैक्शन में आरोपी के खाते में 31 हजार 639 रुपए मिले। कोर्ट के आदेश पर कैनरा बैंक झारखंड से संपर्क कर यह राशि भी पीड़ित के खाते में वापस करवाई गई। इस मामले में कॉन्स्टेबल मनोज मेवाड़ा की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Mobile system mobile update money kota news 19 July 26 Vikalp Times

‘मोबाइल बंद न करें’… रातभर चलता रहा फ_र्जी System Update, सुबह खाते से उड़ गए ₹98 हजार

कोटा: Kota शहर में साइबर ठ_गों ने अब मोबाइल (Mobile) है_किंग के जरिए लोगों को …

Facebook suddenly goes down, millions of users worldwide affected vikalp times

Facebook अचानक हुआ डाउन, दुनियाभर के लाखों यूजर्स परेशान

नई दिल्ली: सोशल मीडिया (Social Media) प्लेटफॉर्म Facebook की सेवाएं रविवार को अचानक प्रभावित हो …

Education Minister Madan Dilawar VDO Transfer money sangod panchayta samiti kota Vikalp Times

‘मैं मंत्री का खास हूं…’ ट्रांसफर के नाम पर व_सूली का खुलासा!

कोटा: शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री (Minister of Education and Panchayati Raj) मदन दिलावर (Madan …

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

rawanjna dungar police sawai madhopur news 18 July 26 Vikalp Times

देशभर में लोगों को बनाया शिकार, सवाई माधोपुर से पकड़ा गया करोड़ों की ठ_गी का गैंग

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की रवांजना डूंगर थाना पुलिस (Police), डीएसटी टीम और साइबर …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !