बेंगलुरु: बेंगलुरु में मची भगदड़ पर भारतीय बल्लेबाज विराट कोहली ने कहा है कि वह इस हा*दसे से पूरी तरह टूट चुके हैं। कोहली ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की ओर से जारी एक बयान को शेयर करते हुए लिखा है कि मेरे पास कहने के लिए शब्द नहीं हैं। पूरी तरह से टूट गया हूं।
उनके शेयर किए गए बयान के अनुसार आरसीबी ने कहा कि हम मीडिया रिपोर्ट्स के जरिए सामने आई दुर्भाग्यपूर्ण घटनाओं से बहुत दुखी हैं। सभी की सुरक्षा और भलाई हमारे लिए सबसे महत्वपूर्ण है। बयान के अनुसार आरसीबी ने जानमाल के नुकसान पर अफसोस जताया है और प्रभावित परिवारों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है।
बुधवार को बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर भग*दड़ मचने से कम से कम 11 लोगों की मौ*त हो गई है और कई लोग घायल हो गए हैं। कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने इस मामले की मजिस्ट्रेट जांच कराए जाने की घोषणा की है।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
