Thursday , 23 April 2026
Breaking News

वंदे गंगा अभियान – 484 जल संरक्षण संरचनाओं का अवलोकन एवं ग्रामीणों ने किया श्रमदान

सवाई माधोपुर: राज्य सरकार द्वारा 5 जून से 25 जून 2025 तक चलाए जा रहे महत्वाकांक्षी वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान के तहत जलग्रहण विकास एवं भू संरक्षण विभाग ने मंगलवार को जिले की सभी पंचायत समितियों में कुल 484 नवनिर्मित जल संरक्षण संरचनाओ, प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना 2.0 एवं मुख्यमंत्री जल स्वावलम्बन अभियान 2.1 के अंतर्गत निर्मित तलाई गहरीकरण, एमपीटी, फार्म पौण्ड, संकन पौण्ड, मिट्टी के बांध तथा अमृत सरोवर जैसी जल संरक्षण संरचनाओं का विस्तृत अवलोकन करवाया।

 

Vande Ganga Abhiyan -484 water conservation structures were observed in sawai madhopur

 

 

 

वाटरशेड सेल के परियोजना प्रबंधक एवं अधीक्षण अभियंता उमेश चंद्र गुप्ता ने बताया कि इस अवसर पर सभी ब्लॉकों में चौथ का बरवाड़ा ब्लॉक ग्राम ऐचेंर, बामनवास ब्लॉक ग्राम रामसिंहपुरा, बौंली ब्लॉक ग्राम उदगांव, गंगापुर सिटी ब्लॉक ग्राम जीयापुर, खण्डार ब्लॉक ग्राम छाण, मलारना डूंगर ब्लॉक ग्राम कहार उर्फ़ बड़ागांव, सवाई माधोपुर ब्लॉक ग्राम बाड़ोलास आदि स्थानों पर तालाब गहरीकरण सहित अन्य जल संरक्षण हेतु ग्रामीणों ने श्रमदान में बढ़चढ़ कर भाग लिया।

 

 

 

 

इस दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। मलारना डूंगर ब्लॉक के प्रधान देवपाल मीना तथा बौंली ब्लॉक के प्रधान कृष्ण पोशवाल सहित अन्य पंचायत प्रमुखों ने ग्रामीणों को जल संरक्षण हेतु संकल्प दिलाया और पर्यावरणीय सततता के प्रति जागरूकता बढ़ाई। उन्होंने बताया कि वंदे गंगा अभियान का उद्देश्य राज्यभर में जल संसाधनों के संरक्षण, भूजल पुनर्भरण और कृषि सिंचाई क्षमता को मजबूत करना है। यह अभियान जल संरक्षक के प्रति सामुदायिक सहयोग के साथ जनप्रतिनिधियों के नेतृत्व में जन-आंदोलन का रूप ले रहा है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

New 'king' of the jungle Cheetah KP-3 sets up camp in Shergarh Wildlife Sanctuary

जंगल में नया ‘राजा’? चीता KP-3 ने शेरगढ़ में जमाया डेरा, 2 खरगोशों का किया शि*कार

कोटा: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के कूनो नेशनल पार्क (Kuno National Park) से निकलकर बारां …

Sawai madhopur acb action on nadoti sdm Kajal Meena Karuali News 17 April 26

1 लाख मांगे, 60 हजार में पकड़ी गई SDM काजल मीणा, ACB ने ऐसे बिछाया जाल

करौली: करौली जिले के नादौती में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई सामने आई है। सवाई …

lecturer suspended dowry kundera police Husband wife sawai madhopur news

पत्नी की शिकायत पड़ी भारी, दहेज लेने के आरोप लेक्चरर सस्पेंड

सवाई माधोपुर: राजस्थान के शिक्षा विभाग ने दहेज लेने के आरोप में एक लेक्चरर को …

Unique initiative by Sawai Madhopur SP Jyeshtha maitrei police personnel will now be able to celebrate special days with their families.

एसपी ज्येष्ठा मैत्रेयी की अनूठी पहल, पुलिसकर्मी अब परिवार के साथ मना सकेंगे खास दिन

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) में पुलिसकर्मियों के लिए एक सकारात्मक और मानवीय पहल …

Tragic incident in district hospital Sawai Madhopur Pregnant Woman New Born Baby 14 April 26

जिला अस्पताल में दर्दनाक घटना, प्रसूता और नवजात की मौ*त, डॉक्टरों पर लापरवाही के आरोप

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) के जिला अस्पताल के जच्चा-बच्चा वार्ड में प्रसूता और …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !