Saturday , 7 March 2026
Breaking News

जिला कलक्टर ने बोर्ड परीक्षाओं में 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को किया सम्मानित

सवाई माधोपुर: रणथम्भौर हेरिटेज सोसायटी एवं शिक्षा विभाग सवाई माधोपुर के संयुक्त तत्वावधान में द्वितीय प्रतिभा सम्मान समारोह-2025 का आयोजन जिला कलक्टर शुभम चौधरी के मुख्य आतिथ्य में रणथम्भौर रोड़ स्थित एक निजी रिसोर्ट सवाई माधोपुर में हुआ। समारोह की अध्यक्षता हेरिटेज सोसाइटी के अध्यक्ष ओम अग्रवाल द्वारा की गई। समारोह की मुख्य अतिथि एवं जिला कलक्टर शुभम चौधरी ने समारोह में प्रतिभावान विद्यार्थियों को सम्मानित करते हुए कहा कि विद्यार्थियों को सम्मानित करना केवल उनके प्रयासों की सराहना नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ी के लिए प्रेरणा का कार्य है।

 

 

Sawai Madhopur Collector honoured the students who scored more than 90 percent marks in the board examinations

 

 

 

उन्होंने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में इस प्रकार के आयोजनों से विद्यार्थियों के साथ-साथ उनके अभिभावकों और शिक्षकों का मनोबल भी ऊंचा होता है। उन्होंने हेरिटेज सोसाइटी द्वारा राजकीय विद्यालयों के विद्यार्थियों के लिए किए गए इस सराहनीय प्रयास के लिए संस्था को धन्यवाद दिया और भविष्य में ऐसे आयोजनों की निरंतरता की अपेक्षा जताई। हेरिटेज सोसाइटी के अध्यक्ष ओम अग्रवाल एवं सचिव कैलाश चंद जैन ने संयुक्त रूप से बताया कि यह कार्यक्रम विशेष रूप से उन विद्यार्थियों के प्रोत्साहन हेतु आयोजित किया गया है, जिन्होंने राजकीय विद्यालयों में अध्ययन करते हुए वर्ष 2025 की माध्यमिक (10वीं) एवं उच्च माध्यमिक (12वीं) बोर्ड परीक्षाओं में 90 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त किए हैं।

 

 

 

 

कार्यक्रम के संयोजक डॉ. मनीष शर्मा एवं सह संयोजक हेमराज मीना ने बताया कि समारोह में कुल 235 मेधावी विद्यार्थियों को स्मृति चिन्ह एवं मेडल प्रदान कर सम्मानित किया गया। साथ ही 10 ऐसे शिक्षकों और प्रधानाचार्यों को भी सम्मानित किया गया, जिन्होंने विद्यार्थियों को उत्कृष्ट प्रदर्शन हेतु प्रेरित किया और विद्यालय विकास में उल्लेखनीय योगदान दिया। समारोह के दौरान विद्यार्थियों में उत्साह एवं गौरव का माहौल देखने को मिला। मंच पर बुलाकर विद्यार्थियों को प्रमाण-पत्र और स्मृति चिह्न भेंट किए गए, जिससे उनका आत्मविश्वास और भी अधिक दृढ़ हुआ।

 

 

 

इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक हरकेश लाल, जिला शिक्षा अधिकारी प्रारंभिक देवी लाल, आयोजन समिति सदस्य डॉ. अतुल जैन, कोषाध्यक्ष कैलाश खंडेलवाल, डॉ. आरती रानी भदौरिया, लोकेन्द्र जैन, रणथंभोर हेरिटेज सोसाइटी के अन्य सदस्यगण, शिक्षा विभाग के अधिकारीगण कालूराम बैरवा, राकेश मीणा, भगवान माली, चंद्र मोहन शर्मा, मुकेश कांवरिया, दीपक शर्मा,तथा जिलेभर से आए सैकड़ों विद्यार्थियों एवं उनके अभिभावक उपस्थित रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Petrol will change from April 1st Will it affect your vehicle or will you benefit Learn the full truth about E20

1 अप्रैल से बदलेगा पेट्रोल! आपकी गाड़ी पर पड़ेगा असर या मिलेगा फायदा? जानिए E20 का पूरा सच

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से पूरे देश में 20% एथेनॉल मिश्रित E20 …

Railways has a special gift for Holi Holi special trains will run

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! होली पर रेलवे की खास सौगात, चलेगी होली स्पेशल ट्रेन

कोटा: होली (Holi) के त्यौहार को देखते हुए रेलवे प्रशासन (Indian Railways) द्वारा यात्रियों के …

Those with more than two children can now contest panchayat and municipal elections in Rajasthan

राजस्थान में बड़ा राजनीतिक बदलाव! दो से ज्यादा बच्चों वाले अब पंचायत-निकाय चुनाव लड़ सकेंगे

जयपुर: 25 फरवरी 2026 राजस्थान की भजनलाल शर्मा सरकार ने आज दोपहर कैबिनेट बैठक में …

5 OTT aaps closed by government of india

अ*श्लील कंटेंट पर कड़ा प्रहार, 5 OTT ऐप्स बै*न, इस्तेमाल किया तो फंस सकते हैं आप!

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर एक बार फिर कड़ा रुख अपनाते …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !